---Advertisement---

विकसित राजस्थान के लिए CM Bhajanlal Sharma की खास पहल, राज्य वासियों के लिए जारी किए अहम संदेश; जानें डिटेल

Rajasthan News: अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस 2024 के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित राजस्थान' के लिए खास पहल की है। सीएम भजनलाल शर्मा ने आज इस खास अवसर पर राज्य वासियों के नाम संदेश जारी कर कहा है कि, विकसित राज्य का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब राज्य नशा मुक्त होगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 26, 2024 4:47 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस 2024 के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘विकसित राजस्थान’ के लिए खास पहल की है। सीएम भजनलाल शर्मा ने आज इस खास अवसर पर राज्य वासियों के नाम संदेश जारी कर कहा है कि, विकसित राज्य का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब राज्य नशा मुक्त होगा।

सीएम भजनलाल शर्मा ने इस दौरान लोगों को संकल्प लेने के लिए कहा है कि वे नशीले पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभावों को लेकर खुद भी जागरूक रहेंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे।

CM भजनलाल शर्मा के खास संदेश

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर, लोगों को नशा पदार्थों से जुड़ी हानि के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नशा रुपी धीमे जहर के खिलाफ एक होकर कदम बढ़ाएं और इसे जड़ से मिटाएं। इस कदम से राजस्थान को विकसित बनाया जा सकता है।

सीएम भजनलाल ने इसके साथ ही आधुनिकता के दौर में ट्रेन्ड के रूप में प्रसारित हो रहे नशा को लेकर भी संदेश जारी किए हैं। उनका कहना है कि लोग आज से ही जागरूक बनकर नशे के दुष्प्रभावों को ध्यान में रखें और इसके विरुद्ध सजग हो कर कदम बढ़ाएं। सीएम शर्मा ने इसके साथ ही नशा को लेकर तमाम भ्रमो को तोड़ा है और लोगों को बताया है कि सही मार्गदर्शन, सहयोग, परामर्श एवं दवा के उपयोग से नशे की लत को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। राजस्थान सरकार का दावा है कि अगर नशा जड़ से समाप्त कर दिया गया तो प्रदेश को विकसित बनने से कोई नहीं रोक सकता।

नशा को जड़ से करें समाप्त

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने आज राज्य के नागरिकों से नशा को जड़ से समाप्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि विकसित राजस्थान व राष्ट्र के लिए लोग नशा मुक्ति की दिशा में कदम उठाएं। इलके तहत नशे की चंगुल में आ चुके लोग सबसे पहले अपने परिजनों, मित्रों और विशेषज्ञों से मदद लें। वहीं नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, योग व सकारात्मक लोगों के बीच रहने से भी नशा से छुटकारा पाया जा सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 19, 2026

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026