---Advertisement---

Rajasthan News: लुटेरी दुल्हन को राजस्थान पुलिस ने दबोचा, शादी के बाद लाखों का माल लेकर हो जाती थी रफू चक्कर

Rajasthan News: लुटेरी दुल्हन का किस्सा पुराना हो चुका है। आपने अक्सर इस टाइप के खबर और न्यूज़ तो जरूर देखी होगी, कि कैसे कोई लड़की दुल्हन के भेष में आकर लाखों करोड़ो का माल लेकर चम्पत हो जाती थी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लुटेरी दुल्हन के बारे में बताने जा रहे है, ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जून 27, 2023 5:21 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: लुटेरी दुल्हन का किस्सा पुराना हो चुका है। आपने अक्सर इस टाइप के खबर और न्यूज़ तो जरूर देखी होगी, कि कैसे कोई लड़की दुल्हन के भेष में आकर लाखों करोड़ो का माल लेकर चम्पत हो जाती थी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लुटेरी दुल्हन के बारे में बताने जा रहे है, जिसने अपने ठगी का निशाना चार-चार दूल्हों को बनाया है। क्या है पूरा मामला और क्या है पूरी कहानी आइए आपको बताते है।

ये भी पढे़ं: PM Modi ने पांच राज्यों को दी Vande Bharat Train की सौगात, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, जानिए हर ट्रेन का रूट

क्या है पूरा मामला ?

बता दें पूरा मामला राजस्थान (अलवर) जिले के बानसूर गांव का है। दरअसल यहां असम का रहने वाला एक शख्स अपनी पत्नी को लोगों से अविवाहित बताकर उसकी शादी करवा देता था। ऐसे में शादी के ठीक 15 दिन बाद मौका देखकर सोना-गहना पैसा समेत पत्नी को लेकर रफू चक्कर हो जाता था। दोनों दंपती मिलकर एक दो बार नहीं बल्कि कई बार लोगों को शादी का झांसा देकर अपने ठगी का शिकार बनाते थे। जानकारी के मुताबिक 3 जून को बानसूर गांव के मीणा मोहल्ले में रहने वाले एक 36 साल के हरिमोहन मीणा की शादी दीप्ती नाम के लड़की के साथ हुई थी। दूल्हे मीणा के मुताबिक यह शादी सभी रस्मों रिवाजों के तहत हुई थी। इस दौरान हमने दुल्हन को 4 लाख रुपए दिया थे। जबकि शादी का पूरा खर्चा 8 लाख रुपयों का बना था। वहीँ शादी के कुछ दें बीत जाने के बाद हमने दुल्हन को भागने के फ़िराक में देखा, दरअसल एक कार हमारे द्वार पर आकर लगातार हार्न बजा रही थी, कि इतने में दीप्ती (लुटेरी दुल्हन) भागने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान हमारे बड़ा भाई हेमराम ने दोनों को पकड़ लिया, फिर हम सब पुलिस स्टेशन गए। जहां पूरा केस पानी की तरह साफ़ हो गया।

बहाने बनाने में माहिर थी दीप्ति ?

पुलिस ने जब पूछताछ की तो दीप्ति ने खुलासा किया कि उसकी शादी हो चुकी है, साथ ही उसके दो बच्चे भी है। इससे पहले वह तीन शादियां कर के लाखों का माल लूट चुकी है। यह उसकी चौथी शादी थी। लेकिन ऐन मौके पर उसका सारा मामला फेल हो गया।
वहीं पुलिस के पूछताछ में हरिमोहन मीणा पति( पीड़ित दूल्हा) ने बताया कि शादी के ठीक 2 दिन बाद ही दीप्ति के तेवर बदल गए थे। वह परिवार के लोगों से ठीक तरह से बात नहीं करती थी। ऐसा लगता था उसको किसी बात को लेकर खुंदक है। वह बार-बार कहती थी हम अपने मायके जाना चाहते है, लेकिन हमें कुछ समझ नहीं आ रहा था। दरअसल यह हमें लूटकर भागना चाहती थी।

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों का नया ऐलान, अब सड़कों पर नहीं होगा दंगल, कोर्ट में होगी लड़ाई

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026