---Advertisement---

Rajasthan News: बेटियों को 70 हजार रुपये से ज्यादा की छात्रवृत्ति दे रहा ये संस्थान! जानें कैसे उठा सकते हैं योजना का लाभ?

Rajasthan News: राजस्थान के पश्चिमि हिस्से में स्थित बाड़मेर व बालोतरा क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता रूमा देवी के नाम पर दी जाने वाली छात्रवृत्ति (रूमा देवी सुगणी देवी अक्षरा छात्रवृत्ति) के तहत हुनरमंद विद्यारथियों को 70000 से ज्यादा तक की धनराशि मिल सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 11, 2024 6:02 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान के पश्चिमि हिस्से में स्थित बाड़मेर व बालोतरा क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता रूमा देवी के नाम पर दी जाने वाली छात्रवृत्ति (रूमा देवी सुगणी देवी अक्षरा छात्रवृत्ति) के तहत हुनरमंद विद्यारथियों को 70000 से ज्यादा तक की धनराशि मिल सकती है। जानकारी के अनुसार इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाने के लिए बाड़मेर व बालोतरा क्षेत्र के जरूरतमंद एवं ग्रामीण इलाके के विद्यार्थी 15 जून से पहले ऑनलाइन साइट www.rumadevifoundation.org पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं।

बेटियों को मिल रहा लाभ

रूमा देवी फाउंडेशन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार छात्रवृत्ति वितरण के लिए मेरिट व भौतिक सत्यापन कर वास्तविक जरूरतमंद विद्यार्थियों का चयन किया जाता है और उन्हें कुल 20 लाख रुपये की धनराशि वार्षिक तौर पर दी जाती है। इस छात्रवृत्ति वितरण में 60 फीसदी सीटें छात्राओं के लिए सुरक्षित रखी जाएंगी।

फाउंडेशन ने ये सुनिश्चित किया है कि मेडिकल क्षेत्र में चयनित होने वाली 4 बेटियों के लिए भी सीट सुरक्षित है और इन्हें 75000 रुपये प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके तहत 4 छात्राओं को मिलाकर कुल 3 लाख रुपये की धनराशि वितरित की जाएगी। वहीं मेडिकल के अलावा अन्य क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को 25000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

कैसे उठाएं योजना का लाभ?

राजस्थान के पश्चिमि इलाके, बाड़मेर व बालोतरा में रूमा देवी फाउंडेशन की ओर से दी जाने वाली छात्रवृत्ति के तहत जरूरतमंद व ग्रामीण इलाकों से आने वाले विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग देने का लक्ष्य है। इसके तहत फाउंडेशन 25000 रुपये से लेकर 75000 रुपये तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराता है।

रूमा फाउंडेशन की ओर से दी जा रही इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक, ऑनलाइन साइट www.rumadevifoundation.org पर जाकर गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं। ध्यान देने योग्य बात ये है कि इस योजना के तहत ग्रामीण इलाकों व खेल जगत में आर्थिक तंगी झेल रहे विद्यार्थी, गायन, लोक कला, हस्तशिल्प व मेडिकल के साथ इंजीनियरिंग में दाखिला लेने वाले आवेदक ही योजना का लाभ ले सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026