---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान सरकार की इस खास योजना से लाखों लोगों तक पहुंच रही 1150 रुपये की धनराशि, जानें कैसे होगा लाभ?

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज 'सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना' के तहत राज्य के लाखों लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में 1150 रुपये की धनराशि हस्तांतरित की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 27, 2024 2:02 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज ‘सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना’ के तहत राज्य के लाखों लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में 1150 रुपये की धनराशि हस्तांतरित की है। राजस्थान के झुंझुनू में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने राज्य के नागरिकों को संबोधित भी किया है।

राजस्थान सरकार का दावा है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थी पहले की तुलना में सशक्त होकर विकसित राजस्थान (Rajasthan News) के लिए अपना योगदान दे सकेंगे। इसके अलावा सरकार के इस प्रयास से समाज के वंचित और पिछड़े वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ा जा सकेगा।

झुंझुनू में आयोजित हुआ कार्यक्रम

राजस्थान के झुंझुनू जिले में आज ‘सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना’ वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके तहत सीएम भजनलाल शर्मा ने इस योजना के 88.44 लाख लाभार्थियों के बैंक खाते में, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 1150 रुपये (प्रति खाता) की धनराशि हस्तांतरित की है। बता दें कि इस पेंशन योजना के लाभार्थियों को पहले 1000 रुपये की धनराशि मिलती थी जिसके 1 अप्रैल 2024 से बढ़ा कर 1150 रुपये कर दिया गया है।

राजस्थान सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ‘सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना’ के तहत धनराशि वितरण के लिए 1038.55 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

लाभार्थियों को कैसे होगा लाभ?

राजस्थान सरकार की ‘सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना’ की मदद से बुजुर्गों और जरूरतमंदों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा ये पेंशन योजना, समाज के वंचित और पिछड़े वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए किया जा रहा एक प्रयास भी है। दावा किया जा रहा है कि इस खास पेंशन योजना के तहत लाभ उठाकर लोग आर्थिक रूप से सशक्त हो सकेंगे और अपने साथ परिवार के जरूरतों को भी पूरा कर सकेंगे। इसके अलावा आर्थिक रूप से सशक्त होने वाले लोग राजस्थान के विकास में भी अपना योगदान दे सकेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 19, 2026

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026