---Advertisement---

स्वच्छता के मामले में Rajasthan के इन दो शहरों का बजा डंका, राष्ट्रीय स्तर पर प्रेसिडेंट Draupadi Murmu करेंगी सम्मानित

Rajasthan News: भारत सरकार स्वच्छता को लेकर विशेष प्रयासरत नजर आती है और इस कड़ी में देश के विभिन्न हिस्सों में एक खास मुहिम चलाकर लोगों से स्वच्छता अपनाने की अपील की जाती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 11, 2024 4:38 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: भारत सरकार स्वच्छता को लेकर विशेष प्रयासरत नजर आती है और इस कड़ी में देश के विभिन्न हिस्सों में एक खास मुहिम चलाकर लोगों से स्वच्छता अपनाने की अपील की जाती है। ताजा जानकारी के अनुसार स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर नगर निगम हैरिटेज और डूंगरपुर नगर परिषद ने एक बार फिर अपना डंका बजाया है। राजस्थान के इन दोनों शहरों को इस खास उपलब्धि के लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) कल यानी शुक्रवार को सम्मानित करेंगी। बता दें कि जयपुर स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत निगम हैरिटेज से मेयर मुनेश गुर्जर और आयुक्त अभिषेक सुराणा इस पुरस्कार को दिल्ली के प्रगति मैदान में जाकर हासिल कर सकेंगे।

Rajasthan के इन दो शहरों का डंका

Rajasthan में स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत जयपुर नगर निगम हैरिटेज और डूंगरपुर नगर परिषद का डंका बजा है। इन दोनों शहरों को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि इन दोनों शहरों में सफाई व्यवस्था, शहर का सौंदर्यकरण, शौचायलयों की उचित व्यवस्था व कचरे का निष्पादन करने की उचित व्यवस्था को ध्यान में रखा गया। इसके अलावा जयपुर नगर निगम हैरिटेज और डूंगरपुर नगर परिषद ने अपने इलाकों में आम लोगों तक स्वच्छता से जुड़ी जागरूकता फैलाई और निगम के आय में भी इजाफा किया। इन सभी फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए इन दोनों शहरों को आज राजस्थान के सबसे स्वच्छ शहरों की लिस्ट में शुमार किया गया है।

स्वच्छ भारत मिशन

भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024 में ही देश को स्वच्छ बनाने के प्रण के साथ स्वच्छ भारत मिशन लॉन्च किया गया था। इसके बाद से सरकार की ओर ग्रामीण स्तर से लेकर निगम, मंडल व प्रदेश स्तर के लिए भी स्वच्छता अपनाने की अपील की जाती है। सरकार की ओर से इस क्रम में अहम दावा किया जाता है कि और कहा जाता है कि “स्वच्छ भारत, स्वस्थ्य भारत।” ऐसे में देश को स्वस्थ्य एवं स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण संबंधी कई प्रयास किए जाते रहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 22 October 2026

अक्टूबर 21, 2026

Rain Alert 21 October 2026

अक्टूबर 20, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 18 October 2026

अक्टूबर 17, 2026