---Advertisement---

Rajasthan News: ‘घूंघट बनाम बुर्के’ से गरमाई राजस्थान की सियासत, वीडियो वायरल होने के बाद BJP ने CM गहलोत को घेरा

Rajasthan News: राजस्थान में 'घूंघट बनाम बुर्के' को लेकर सियासत गरमा गई है। एक वीडियो वायरल होने के बाद BJP ने CM गहलोत पर निशाना साधा है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 16, 2023 1:43 अपराह्न

Ashok Gehlot
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान में ‘घूंघट बनाम बुर्के’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने CM पर जमकर निशाना साधा है। BJP ने गहलोत से पूछा है कि वह जबरदस्ती महिलाओं का घूंघट क्यों हटा रहे हैं, जबकि बुर्के को लेकर उनकी जुबान हर बार बंद हो जाती है। BJP ने पूछा क्या कांग्रेस हिजाब का समर्थन करती है ? BJP ने कई नेताओं ने CM का वीडियो शेयर करते हुए ये सवाल पूछे हैं।

ये भी पढ़ें: AAP का कांग्रेस को बड़ा ऑफर, कहा-‘दिल्ली-पंजाब से रहो दूर, हम भी राजस्थान और MP में करेंगे सहयोग’

‘घूंघट बनाम बुर्के’ से गरमाई सियासत

दरअसल, CM अशोक गहलोत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अशोक गहलोत कुछ महिलाओं से घूंघट हटाने को कह रहे हैं। ये घटना बांसवाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई। इस दौरान CM खुद ही महिलाओं का घूंघट ऊपर करते हुए कहते हैं, कि घूंघट निकालो अब घूंघट का जमाना गया। भाई के सामने कैसा घूंघटा। इसके बाद CM आगे बढ़ते हैं और एक महिला उन्हें बुर्के में दिखती देती है, जो उनसे थोड़ी देर बात करती है। लेकिन, CM बुर्के वाली महिला को कुछ नहीं कहते। BJP ने इसी बात पर आपत्ती जताई है।

BJP ने CM गहलोत पर साधा निशाना

BJP का कहना है कि अगर हिंदूं महिला से घूंघट हटाने की बात की जा सकती है तो मुस्लिम महिलाओं से बुर्का हटाने की बात क्यों नहीं की जा सकती। BJP के कई नेताओं ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए CM गहलोत पर निशाना साधा है। भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ट्वीट किया, ‘फर्क साफ है। कांग्रेस के सीएम को जबरदस्ती महिलाओं का घूंघट हटाना है। इसके लिए वह बाकायदा अभियान चलाते हैं, लेकिन बुर्के पर बोलती बंद हो जाती है और इनके आलाकमान हिजाब का समर्थन करते हैं। इस तरह कांग्रेस ने भारत को बर्बाद किया। ये दोगलापन नहीं तो और क्या!’

ये भी पढ़ें: Ration Card के खोने पर न लें टेंशन, बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर बनवाएं डुप्लीकेट कार्ड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026