---Advertisement---

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कई इलाको में तपती धूप के साथ लू का कहर, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Rajasthan Weather Update: उत्तर भारत में रेतीले राज्य के नाम से मशहूर राज्सथान में इन दिनों तपती गर्मी के साथ लू का कहर है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 18, 2024 1:04 अपराह्न

Rajasthan Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Weather Update: उत्तर भारत में रेतीले राज्य के नाम से मशहूर राज्सथान में इन दिनों तपती गर्मी के साथ लू का कहर है। मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के तहत राज्य के विभिन्न इलाको में तापमान आज 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

IMD की ओर से मौसम की ताजा स्थिति को देखते हुए राज्य के 3 जिलों गंगानगर, चूरू व हनुमानगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का दावा है कि इन जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर सकता है जिससे तपती गर्मी बढ़ने की भरपूर आशंका है। इसके अलावा जयपुर समेत अन्य कई जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तपती धूप के साथ लू का कहर

राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में आज तपती धूप के साथ लू का कहर देखने को मिला है। मौसम विभाग की ओर से हालात को देखते हुए राज्य के 3 जिलों गंगानगर, चूरू व हनुमानगढ़ के लिए रेड अलर्ट तो वहीं जालौर, पाली, नागौर, जयपुर, भरतपुर, टोंक, अजमेर व सवाई माधोपुर जैसे जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

IMD की ओर से स्पष्ट किया गया है कि मौसम का ये क्रम आगामी 21 व 22 मई तक जारी रह सकता है और राज्य के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

विभिन्न शहरों में तापमान की स्थिति

राजस्थान के विभिन्न शहरों में न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान के आंकड़ो में बदलाव दर्ज किए गए हैं। ऐसे में आइए हम आपको अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम के ताजा हालात की जानकारी देते हैं।

शहरन्यूनतम (18 मई)अधिकतम (18 मई)न्यूनतम (19 मई)अधिकतम (19 मई)
अजमेर30453045
बाड़मेर32473146
बीकानेर29463047
चित्तौड़गढ़28442844
चूरू29463047
हनुमानगढ़26462746
जयपुर31463145
जैसलमेर31463147
जोधपुर30453147
नागौर29442944
सीकर26442645
टोंक29463047
उदयपुर29432944

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस‘ मे हैं और ये IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026