---Advertisement---

Rajiv Gandhi Birth Anniversary: राहुल गांधी ने लद्दाख में 12470 की ऊंचाई पर पिता राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, याद करते हुए कही ये बड़ी बात

Rajiv Gandhi Birth Anniversary: भारत के सफल प्रधानमंत्रियों में से एक राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। ऐसे में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को आज उनकी जयंती पर पूरा देश याद कर रहा है। इसी कड़ी में आपको बता दें कि, राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 20, 2023 9:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rajiv Gandhi Birth Anniversary: भारत के सफल प्रधानमंत्रियों में से एक राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। ऐसे में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को आज उनकी जयंती पर पूरा देश याद कर रहा है। इसी कड़ी में आपको बता दें कि, राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी ने भी उनको इस मौके पर याद किया। राहुल गांधी ने इस मौके पर लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के किनारे अपने पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी।

ट्वीट करते हुए कही ये बड़ी बात

अपने पिता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर राहुल गांधी ने एक्स प्लेटफार्म (जिसे पहले ट्विटर भी कहा जाता था) उस पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “पापा आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे इस अनमोल यादों से छलकते हैं- आपके निशान मेरा रास्ता है हर हिंदुस्तानी के संघर्ष और सपनों को समझ रहा हूं। भारत मां की आवाज सुन रहा हूं।” राहुल गांधी के इस ट्वीट से साफ पता चल रहा है कि वह अपने पिता को कितना याद कर रहे हैं।

बाइक से लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील पहुंचे राहुल गांधी

पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद राहुल गांधी ने लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के पास कहां कि, मेरे पिता मेरे सबसे महान गुरुओं में से एक थे। जब मैं छोटा था तो वह यहीं की तस्वीर लाए थे और कहा था ये दुनिया की सबसे सुंदर जगह है। उन्होंने आगे कहा कि, मैं भारत जोड़ो यात्रा के समय भी यहां आना चाहता था लेकिन लॉजिस्टिक की वजह से नहीं आ पाया। बाइक से आना अच्छा अनुभव था। लोगों से ज्यादा बातचीत हो पाती है। मुझे दिल्ली या उत्तर प्रदेश में शायद ऐसा नहीं करने दिया जाए।

इन लोगों ने भी दी श्रद्धांजलि

राहुल गांधी समेत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खगड़े, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और रॉबर्ट वाड्रा ने भी राजीव गांधी की जयंती पर वीर भूमि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026