---Advertisement---

Rajya Sabha Elections 2024: गांधी परिवार से राज्यसभा जाने वाली दूसरी महिला बनी Sonia Gandhi, निर्विरोध हुई जीत

Rajya Sabha Elections 2024: कांग्रेस (Congress) की पूर्व अध्यक्ष और पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने निर्विरोध राज्यसभा (Rajya Sabha) का चुनाव जीत लिया है। सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा का चुनाव जीतकर पहली बार संसद के उच्च सदन में पहुंची है। आपको बता दें कि सोनिया गांधी ने हाल ही में ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 20, 2024 5:11 अपराह्न

Rajya Sabha Elections 2024
Follow Us
---Advertisement---

Rajya Sabha Elections 2024: कांग्रेस (Congress) की पूर्व अध्यक्ष और पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने निर्विरोध राज्यसभा (Rajya Sabha) का चुनाव जीत लिया है। सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा का चुनाव जीतकर पहली बार संसद के उच्च सदन में पहुंची है।

आपको बता दें कि सोनिया गांधी ने हाल ही में राज्यसभा चुनाव 2024 (Rajya Sabha Elections 2024) के लिए जयपुर में अपना नॉमिनेशन फाइल किया था। इस दौरान उनके साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत और कई अन्य पार्टी नेता मौजूद थे।

Rajya Sabha Elections 2024 जीती Sonia Gandhi

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार को राजस्थान में तीन सीटों के लिए राज्यसभा का चुनाव होना था। ऐसे में राज्यसभा के निर्वाचन अधिकारी और राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने जीते हुए तीनों उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया।

भाजपा के दो उम्मीदवार भी राज्यसभा चुनाव जीते

इसमें सोनिया गांधी के अलावा भारतीय जनता पार्टी भाजपा के दो उम्मीदवार भी राज्यसभा चुनाव में जीते हैं। इसमें चुन्नी लाल गरासिया और मदन राठौड़ को राज्यसभा के लिए निर्वाचित किया गया है। राज्यसभा निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव में नाम वापस लेने की डेट निकलने के बाद तीनों जीते हुए उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र जारी किए।

Rajya Sabha जाने वाली गांधी परिवार से दूसरी सदस्य

सोनिया गांधी राज्यसभा जाने वाली गांधी परिवार से दूसरी सदस्य और दूसरी महिला भी है। इससे पहले देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी राज्यसभा का चुनाव जीतकर संसद के उच्च सदन में जा चुकी हैं। इंदिरा गांधी अगस्त 1964 से फरवरी 1967 तक राज्यसभा सांसद रही थी। सोनिया गांधी अभी तक लोकसभा में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करती रही हैं। सोनिया गांधी साल 1999 से लेकर अभी तक उत्तर प्रदेश के रायबरेली की लोकसभा सांसद थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026