---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: PM Modi की पाकिस्तानी बहन खुद बांधेंगी राखी, उपहार के तौर पर देंगी ये खास चीज

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तानी राखी बहन कमर मोहसिन शेख इस साल उनको खुद राखी बांधेंगी। इसको लेकर उन्होंने कहा कि, उन्होंने पीएम मोदी के लिए अपने हाथों से खुद राखी भी बनाई है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 22, 2023 1:43 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन का त्यौहार बेहद खास होता है। ये भाई-बहन के अटूट प्रेम को दर्शाता है। ऐसे में आपको बता दें कि, रक्षाबंधन के त्यौहार पर भारत और पाकिस्तान जैसे दुश्मन देशों में भी प्यार देखने को मिलेगा। दरअसल पीएम मोदी की बहन जो पाकिस्तान में रहती है वह अपने भाई को राखी बांधेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राखी बहन कमर मोहसिन शेख पाकिस्तान में रहती है उन्होंने बताया कि, वह इस साल पीएम मोदी को खुद राखी बांधेंगी।

उपहार के तौर पर देंगी ये चीज

इसी के साथ कमर मोहसिन शेख ने इस बारे में बातचीत करते हुए बताया कि, इस बार मैंने राखी खुद बनाई है। मैं उन्हें कृषि पर आधारित एक किताब भी उपहार में दूंगी क्योंकि उन्हें पढ़ने का शौक है। कमर मोहसिन शेख आगे कहती हैं कि दो-तीन साल तक मैं कोविड के कारण राखी बांधने नहीं जा सकी लेकिन इस बार मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलूंगी और राखी बांधूंगी।

पीएम बनने के लिए की थी दुआ

कमर मोहसिन शेख ने पीएम मोदी को पहली बार राखी तब बांधी थी जब वह आरएसएस कार्यकर्ता थे। उस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के लिए बहुत दुआ मांगी थी कि वह सीएम बने और वह अंत में सीएम भी बन गए। ऐसे में कमर शेख ने कहा कि, मैंने फिर पीएम मोदी को राखी बांधी और कहा कि, मैं चाहती हूं कि आप पीएम बने इसके लिए मैं दुआ करुंगी। इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि, हां तेरी सारी दुआएं पूरी हो जाएगी। ‌ कमर शेख ने कहा कि, मुझे भी अच्छा लगता था कि वह मुझसे ऐसी बात करते हैं। कमर शेख आगे कहती है कि, जब वह पीएम बने तो मैं बहुत खुश थी मैं उनके लिए दुआ करती हूं कि वह ऐसे ही आगे बढ़ते रहे और स्वस्थ रहें अच्छी सेहत के साथ जितना कम कर सकते हैं वह करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026