---Advertisement---

‘आज सब सनातनी पूछ रहे हैं..’ राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आप नेता Anurag Dhanda ने उठाए गंभीर सवाल, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda: राम मंदिर चंदा चोरी मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जिसने पूरी तरह से राजनीति को गरमा दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 2, 2026 4:43 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: राम मंदिर चंदा चोरी मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जिसने पूरी तरह से राजनीति को गरमा दिया है।विपक्ष लगातार मोदी और योगी सरकार पर हमलावर नजर आ रहा है। इसी बीच आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने इस मामले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया की है।

उन्होंने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई मोदी सरकार के कई सवाल किए। मालूम हो कि जब से यह मामले सामने आया है। अनुराग ढांडा लगातार सवाल उठा रहे है और जवाब मांग रह है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Anurag Dhanda ने मांगा जवाब

प्रेस कॉन्फ्रेंस करके Anurag Dhanda ने कहा कि “देश और दुनिया भर के सनातनियों की आस्था अयोध्या के राम मंदिर और भगवान श्री राम में है। और यकीन मानिए, दशकों तक भारतीय जनता पार्टी ने खुद को हिंदुओं का शुभचिंतक बताया। इसलिए, देश भर के करोड़ों हिंदुओं का मानना ​​था कि भारतीय जनता पार्टी हिंदुओं की पार्टी है, कि वह हिंदुओं के हितों की रक्षा करेगी और उनके कल्याण के लिए काम करेगी।

लेकिन जब से यह बात सामने आई है कि अयोध्या में भगवान श्री राम के राम मंदिर में करोड़ों-अरबों रुपयों की हेराफेरी हुई है, और जब से आरोपियों को बचाने की कोशिशें चल रही हैं, तब से देश और दुनिया भर के सनातनी सवाल उठा रहे हैं।

आप नेता ने चंदा चोरी पर उठाए सवाल

Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “हिंदुओं ने प्रधानमंत्री मोदी को हिंदू हितैषी मानकर खूब वोट दिए।

आज सब सनातनी पूछ रहे हैं कि राम मंदिर में खुलेआम लूट होती रही तो मोदी जी धृतराष्ट्र क्यों बने रहे”? इसके अलावा भी आप नेता लगातार सवाल खड़े कर रहे है और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कर रहे है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026