---Advertisement---

Ranchi News: रांची में जारी रहेगा भीषण गर्मी का कहर, अगले दो दिनों तक मौसम में नहीं होगा बदलाव

Ranchi News: आज झारखंड में सामान्य मौसम रहने की संभावनाएं जताई गई है। वहीं मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में छूट पर बारिश के आसार जताए हैं। राजधानी रांची में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावनाएं जताई गई है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 2, 2023 2:45 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ranchi News: सितंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है लेकिन अभी भी गर्मी का कहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। इस महीने की शुरुआती हफ्ते में ज्यादातर राज्यों में बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में अगर झारखंड में मौसम के बारे में बात की जाए तो, आज झारखंड में सामान्य मौसम रहने की संभावनाएं जताई गई है। वहीं मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में छूट पर बारिश के आसार जताए हैं। राजधानी रांची में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावनाएं जताई गई है।

अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई भी बदलाव नहीं

इसी के साथ ऐसा बताया जा रहा है कि,अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई भी बड़ा बदलाव नहीं आएगा। उसके अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। वहीं अगर झारखंड के रामगढ़ और कोडरमा के मौसम के हाल की बात की जाए तो, कोडरमा में भी आज का मौसम सामान्य रहेगा दोपहर में तेज धूप निकलेगी। वहीं रामगढ़ में आज का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34.8 सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल

अगर अन्य राज्यों के मौसम की बात की जाए तो, राजधानी दिल्ली में आज दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं रविवार यानी 3 सितंबर को भी तेज हवाएं चलने की संभावनाएं जताई गई है। आज नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा। हालांकि सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उड़ीसा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 16, 2026

Punjab News

अक्टूबर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 16, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 16, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026