---Advertisement---

Ranchi News: बिहार में भीषण सड़क हादसा, हाइवे पर खड़े कंटेनर में स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 5 महिलाएं और 2 बच्चों की मौत

बिहार के रोहतास जिले में बुधवार यानी 30 अगस्त की सुबह हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें 7 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। हादसे में सात लोगों की मौत के साथ चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 30, 2023 8:47 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ranchi News: 30 अगस्त को देशभर में लोग हर्षोल्लाह से रक्षाबंधन का त्योहार मना रहे हैं परंतु बिहार से इस खुशाल मौके पर एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। दरअसल बिहार के रोहतास जिले में बुधवार यानी 30 अगस्त की सुबह हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें 7 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। हादसे में सात लोगों की मौत के साथ चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि, यह हादसा बिहार के रोहतास जिले के शिवसागर थाना इलाके में नेशनल हाईवे नंबर 2 के पास सुबह 3 बजे हुआ।

7 लोगों की मौत 4 गंभीर रूप से घायल

दरअसल स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठे लोग झारखंड रांची से अपने गांव लौट रहे थे तभी रास्ते में अचानक से गाड़ी चालक को झपकी आई और हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे स्कार्पियो जा कर घुस गई। ऐसा बताया जा रहा है कि, इस स्कॉर्पियो में कुल 12 लोग सवार थे जिसमें से सात लोगों की मौके पर ही दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। मृतक लोगों में पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल है। वही चार लोग इस दुर्घटना में घायल हो गए हैं। एसे में आपको बता दें कि, घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

घायलों और शवों को ले जाया गया अस्पताल

यह घटना शिव सागर थाना क्षेत्र के पखनारी के आगे टेकरी पेट्रोल के नजदीक हुई है। वही इस घटना का समय सुबह 3 बजे के करीब का बताया जा रहा है। घटना के बाद घायलों और शवों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस की मदद ली गई। इसी के साथ इस घटना में करने वाले लोगों की पहचान की बात की जाए तो, हाईवे पर हुई इस दुर्घटना में मरने वालों में राजमती देवी जिनकी उम्र 50 साल थी। आदित्य कुमार, रानी प्रेमलता का‌ नाम शामिल है। वहीं अन्य लोगों की पहचान के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 31, 2026