---Advertisement---

Ranchi News: राजधानी में इधर-उधर फेंका कचरा तो होगी क़ानूनी कार्रवाई, रांची नगर निगम ने लोगों को दी चेतावनी 

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। बताया जा रहा है रांची नगर निगम ने शहर को साफ रखने के लिए एक जबरदस्त प्लान बनाया है आइए जानते हैं?

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: सितम्बर 12, 2023 3:36 अपराह्न

Ranchi News
Follow Us
---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाले लोग अब हो जाएं सावधान। दरअसल रांची नगर निगम ने शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है। खबरों की मानें तो इसके पीछे का तर्क ये है, कि रांची शहर को अब और अधिक स्मार्ट बनना है। इसी क्रम में नगर निगम ने जहां-तहां कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई करने के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में 600 से ज्यादा कैमरों के जरिए निगरानी रखने का प्लान बनाया है। इस सम्बन्ध में नगर निगम के अधिकारियों ने भी स्मार्ट सिटी को लेकर लोगों से इधर-उधर कचरा न फेंकने की अपील की है। 

राजधानी रांची में अब जहां-तहां कचरा फेंकने वालों की अब खैर नहीं 

देखा जाए तो एक तरफ राजधानी रांची में ट्रैफिक पुलिस ने पिछले दिनों बताया कि शहर को अपराध मुक्त करने के लिए हाई रेजुलेशन वाले कैमरे लगाए जा रहे हैं। इससे अपराधी की तुरंत पहचान कर धर-दबोचने में आसानी होगी। इसी क्रम में अब रांची नगर निगम ने इधर-उधर शहर में कचरा फेंकने वालो पर कार्रवाई करने और शहर को साफ रखने के लिए तीसरी आंख यानी की कैमरे का सहारा लेने जा रही है। ऐसे में लोगों से अपील करते हुए नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया, कि शहर के 233 अलग-अलग लोकेशन पर 600 से ज्यादा कैमरे कूड़ा फेंकने वालो पर निगरानी करेंगे। फिर बाद में इसकी जांच नगर निगम के कर्मचारी करेंगे। इसके लिए हमने अलग से एक टीम भी गठित कर ली है।  

रांची में हो रहा है विकास 

देखा जाए तो रांची पुलिस लोगों की हर संभव मदद और सुरक्षा के लिए पिछले दिनों 50 डिफरेंट लोकेशन पर ‘इमरजेंसी कॉल बॉक्स’ (ECB) लगाया था। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति परेशानी में है, तो वह इस मशीन के जरिए पुलिस की मदद ले सकता है। बस इसके लिए आपको ‘इमरजेंसी कॉल बॉक्स’ में लगे बटन को दबाना होगा। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने भी रांची में रात में अफरा-तफरी करने वालों के लिए भी पिछले दिनों चेतावनी दी थी। ट्रैफिक पुलिस का कहना था, कि बिना वजह रात में घूमने  वालों की अब धर-पकड़ की जाएगी। इसके पीछे का तर्क यह था, कि शहर को किसी भी सूरत (हाल) में  शांति स्थापित करना है।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।       

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026