---Advertisement---

Ranchi News: रिम्स हॉस्पिटल में अब इन डॉक्टरों पर होगा कड़ा एक्शन, मरीजों को मिलेगी ये सुविधा

Ranchi News: रिम्स हॉस्पिटल में अब मरीजों को मिलेगी यह सुविधा, अब बाहर से दवाई लाने पर लगी पाबंदी

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: अक्टूबर 27, 2023 6:25 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ranchi News: रांची के रिम्स अस्पताल में अब इमरजेंसी के जूनियर डॉक्टर बाहर से दवा लाने के लिए नहीं बोल सकेंगे। अगर कोई भी जूनियर डॉक्टर इमरजेंसी में मरीज को बाहर से दवा लाने के लिए रहेगा तो अस्पताल प्रबंधन उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।

तीन दिन पहले दवाओं को उपलब्ध कराया जाएगा

मिली जानकारी के अनुसार अब इमरजेंसी में जरूरत पड़ने वाली सभी दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। फिजियोलॉजी विभाग के दो डॉक्टर दावों के स्टॉक की मॉनिटरिंग करेंगे। दवाई कम होने की स्थिति में आएगी तो 3 दिन पहले ही दावों को उपलब्ध कराने की तैयारी की जाएगी। उसके बाद भी दवा उपलब्ध नहीं रहने पर पीओडी एसओडी और सीएमओ से सत्यापित करने के बाद ही पर्ची बाहर भेजी जा सकेगी।

सामान्य स्थिति में जूनियर डॉक्टर बाहर से दवा लाने के लिए पर्ची बनाते हैं तो उन पर कार्यवाही की जाएगी। देख जूनियर डॉक्टर के खिलाफ शिकायत के लिए इमरजेंसी एंड ट्रॉमा सेंटर के परिसर में डिस्प्ले बोर्ड पर नंबर दिया गया है। जिस पर मरीज या फिर उसके परिजन शिकायत कर सकते हैं।

जरूरत पड़ने पर लोकल खरीदारी कर उपलब्ध करायी जाएगी

रिम्स के निदेशक डॉ राजीव कुमार गु्प्ता ने बताया कि इमरजेंसी में अधिकतर मरीज चार विभाग के आते हैं-मेडिसिन, न्यूरो सर्जरी, सर्जरी और ऑर्थो के। इन विभागों में इमरजेंसी में जरूरत पड़ने वाली सभी दवाओं की लिस्ट मांगी गई है। लगभग दवाइयां रिम्स में उपलब्ध हैं। जो दवाएं उपलब्ध नहीं होंगी, उन्हें जरूरत पड़ने पर लोकल खरीदारी कर उपलब्ध करायी जाएगी।

रिम्स निदेशक डॉ राजीव गुप्ता ने बताया कि 31 अक्तूबर को डायलिसिस यूनिट का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। उस दिन से ओपीडी के मरीजों को भी डायलिसिस की सुविधा मिलने लगेगी। इससे पहले सिर्फ भर्ती मरीजों की डायलिसिस की जा रही थी।

रिम्स के ट्रामा सेंटर मेंसेंट्रल लैब के शुरू हो जाने से मरीजों की जांच की परेशानी बहुत हद तक दूर हो गई है। पिछले एक साल से रिएजेंट के अभाव में जांच प्रभावित रही थी। सेंट्रल लैब के शुरू हो जाने से यह समस्या दूर हो गई है। अब मरीजों को छह से आठ घंटे में ही रिपोर्ट मिल जा रही है। इससे पहले मरीजों की जांच रिपोर्ट दो-दो दिन में मिल रही थी। वहीं, जांच के लिए निजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा था। हालांकि अब भी रेडियोलॉजी से संबंधित जांच के लिए मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। निदेशक ने बताया कि इसकी समस्या को भी जल्द सुलझा लिया जाएगा। किसी भी तरह की जांच के लिए मरीजों को परेशानी नहीं हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026