---Advertisement---

Ranchi News: 35 लाख की लूट करने वाले लुटेरों को रांची पुलिस ने धर दबोचा, जानें कैसे अपराधियों ने घटना को दिया था अंजाम   

Ranchi News: पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ के लिए नए-नए हथकंडे अपना रही है। इसी क्रम में बड़ी सफलता रांची पुलिस के हाथ लगी है। खबरों की मानें तो दिन के उजाले में 35 लाख की लूट करने वाले 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: सितम्बर 30, 2023 6:45 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ranchi News: अपराधी अब बेखौफ होते जा रहे हैं। देश में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रही। लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस और जिला प्रशासन हर संभव मदद करने की कोशिश में जुटी है। वहीं अपराधियों की धर-पकड़ के लिए नए-नए हथकंडे अपना रही है। इसी क्रम में बड़ी सफलता रांची पुलिस के हाथ लगी है। खबरों की मानें तो डेली मार्केट (मेन रोड) के पास 11 सितंबर को हुई बड़ी लूट में पुलिस ने 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये वही अपराधी थे, जिन्होंने दिन के उजाले में 35 लाख की लूट की थी। ऐसे में तब पूरे रांची में इस बात को लेकर सनसनी फ़ैल गयी थी। जिसके बाद रांची पुलिस इन अपराधियों की तलाश में जुट गई थी।      

11 सितंबर 2023 को क्या हुआ था ?

बता दें कि झारखंड की राजधानी रांची में  11 सितंबर को 6 लुटरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया था। दरअसल डेली मार्केट मेन रोड के पास धीरज जालान, हर्ष गुप्ता, श्याम सुंदर जालान, सचित साहू, अरुण कुमार और सुनील कुमार नाम के अपराधियों ने 35 लाख रुपये लूट लिए। बताया जा रहा उस दिन पंडरा बाजार समिति के कारोबारी ने  अपने एक आदमी को रुपये से भरा बैग  डेली मार्केट मेन रोड स्थित SBI ब्रांच में जमा करने को भेजा था। ऐसे में इसकी रेकी ये सभी 6 अपराधी पहले से कर रहे थे। फिर जब उन्हें मौका मिला तो वह धौंस दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। 

रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता

लूट की घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी लूट के बाद गोवा गए थे। इस दौरान वह बचने के लिए वॉकी टॉकी का इस्तेमाल करते थे। गोवा में उन्होंने विदेशी लड़कियों के साथ घूमे। ऐसे में उन्होंने लूट के रुपए में से 10 लाख के करीब उड़ा दिए। वहीं पुलिस ने आगे बताया कि उन्हें 20 लाख 10 हजार बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा लुटेरों ने पास से  चोरी की 16 बाइक और एक कार भी बरामद की गई है।   

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 11, 2026

Rashifal 12 March 2026

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Heat Alert 12 March 2026

मार्च 11, 2026

Leave a Comment