---Advertisement---

Ranchi News: दिवाली-भाईदूज को लेकर ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, रांची के इन रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री; देखें सूची

Ranchi News: देश के विभिन्न हिस्सों में दिवाली व अन्य त्योहारों को लेकर अलग धूम देखने को मिल रही है। इन पर्वों पर ज्यादातर सड़क जाम से जूझते नजर आ रहे हैं और लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 12, 2023 2:23 अपराह्न

ranchi-news
Follow Us
---Advertisement---

Ranchi News: देश के विभिन्न हिस्सों में दिवाली व अन्य त्योहारों को लेकर अलग धूम देखने को मिल रही है। इन पर्वों पर ज्यादातर सड़क जाम से जूझते नजर आ रहे हैं और लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में रांची में जाम की भीषण समस्या को देखते हुए नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। इसके तहत शहर के कई रास्तों पर वाहनों की नो एंट्री है तो वहीं कई रास्तों पर डायवर्जन भी किया गया है। ताजा जानकारी के अनुसार आज यानी 12 नवंबर से 14 नवंबर तक डोरंडा बाजार में तीन व चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर मनाही रहेगी। इसके अलावा भी अन्य कई रूट हैं जिन पर डायवर्जन की खबर सामने आई है।

इन रास्तों पर वाहनों की नो एंट्री

रांची में त्योहारी सत्र को देखते हुए डोरंडा बाजार में तीन व चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। वहीं नामकुन से हीनू चौक की ओर भी वाहनों को ले जाने पर मनाही होगी। ट्रैफिक पुलिस के नए अपडेट के अनुसार वाहन चालक एजी मोड़, मेकन चौक व अंबेडकर चौक जाने वाले वाहन कमांडेट आवास से छप्पन सेट की ओर डायवर्ट किए गए हैं। इसके अलावा ये जानकारी भी दी गई है कि नामकुन से हीनू चौक की ओर जाने वाले वाहन भी कमांडेट आवास से छप्पन सेट के रास्ते ही जा सकेंगे।

इन रास्तों पर भीषण जाम

दिवाली से पूर्व धनतेरस व छोटी दिवाली पर रांची शहर के कई रास्तों पर भीषण जाम देखा गया था। इसमें कोकर चौक से ललितपुर चौक, रातुू रोड, बूटी मोड़ व बरियातू रोड शामिल हैं। इसके अलावा कर्बला चौक से न्यूक्लियस मॉल चौक तक भी वाहनों का हुजूम देखने को मिला था। बता दें कि इनमें से ज्यादातर वाहन वाले दिवाली व धनतेरस पर खरीदारी करने वालों में से थे। इसी क्रम में ट्रैफिक पुलिस ने एहतियात के तौर पर पहले ही दिवाली यानी आज से 14 नवंबर तक कई रास्तों पर वाहनों की नो एंट्री के साथ डायवर्जन का प्लान बनाया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026