---Advertisement---

RapidX Train : प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले साहिबाबाद स्टेशन पर तैयारियां तेज, PM से मिलने के लिए उत्सुक लोग, देखें वीडियो

RapidX Train : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज साहिबाबाद रैपिडेक्स स्टेशन से देश की पहली रैपिडेक्स ट्रेन का उद्घाटन करने जा रहे हैं बता दें कि स्टेशन से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर उनकी जनसभा भी होनी है। जहां पर अभी से लोगों ने पहुंचना शुरू कर दिया है। आज से शुरू होगी ‘नमो भारत’ ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अक्टूबर 20, 2023 5:22 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

RapidX Train : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज साहिबाबाद रैपिडेक्स स्टेशन से देश की पहली रैपिडेक्स ट्रेन का उद्घाटन करने जा रहे हैं बता दें कि स्टेशन से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर उनकी जनसभा भी होनी है। जहां पर अभी से लोगों ने पहुंचना शुरू कर दिया है।

आज से शुरू होगी ‘नमो भारत’ ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर यानी कि आज देश को पहले रैपिडेक्स ट्रेन की सौगात देने जा रहे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री आज सुबह करीब 11:00 के आसपास ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन करेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि उद्घाटन से ठीक 1 दिन पहले केंद्र सरकार ने रैपिडेक्स ट्रेन का नाम बदलकर ‘नमो भारत’ रख दिया है।

वहीं गाजियाबाद के साहिबाबाद से कुछ वीडियो सामने आई हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री के आने से पहले कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग फूलों से पूरे मंच को सजाने में लगे हुए हैं। यह पूरा दृश्य साहिबाबाद स्टेशन का है।

पीएम से मिलने के लिए उत्सुक लोग

जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर के प्राथमिकता वाले खंड का उद्घाटन करेंगे और साहिबाबाद को दुहाई डिपो से जोड़ने वाले रैपिडेक्स ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री साहिबाबाद से दुहाई स्टेशन तक ट्रेन में सफर भी करेंगे।

वहीं कार्यक्रम शुरू होने से पहले साहिबाबाद स्टेशन पर लोगों का आना शुरू हो गया है। लोग यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने और उनसे मिलने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इसी बीच साहिबाबाद के थाने नागरिक शुभांक अग्रवाल कहते हैं कि ‘नमो भारत’ रेल का चलना बहुत ही महत्वपूर्ण होगा, इसके साथ ही दिल्ली से मेरठ जाने वाले सभी यात्रियों के लिए यात्रा बहुत सुविधाजनक हो जाएगी। अभी उन्हें जाने में बहुत समय लगता है। उनके लिए यात्रा करना आसान हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दैनिक यात्रियों को यह लिए ये काफी सुविधाजनक रहेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 29, 2026

Leave a Comment