---Advertisement---

RapidX Train: गाजियाबाद में प्रधानमंत्री के दौरे की वजह से शुक्रवार को बंद रहेंगे स्कूल, जानें क्या है आदेश

RapidX Train: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 20 अक्टूबर को देश की सबसे पहली रैपिडेक्स ट्रेन का उद्घाटन होने वाला है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी देश की सबसे पहली रैपिडेक्स ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए गाजियाबाद में सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। क्या है ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अक्टूबर 19, 2023 12:39 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

RapidX Train: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 20 अक्टूबर को देश की सबसे पहली रैपिडेक्स ट्रेन का उद्घाटन होने वाला है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी देश की सबसे पहली रैपिडेक्स ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए गाजियाबाद में सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। क्या है पूरी खबर चलिए आपको बताते हैं ।

प्राइवेट स्कूलों की क्लास होगी ऑनलाइन


कल यानी 20 अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में देश की सबसे पहली रैपिडेक्स ट्रेन का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इस अवसर पर राज्य सरकार ने गाजियाबाद के सभी निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही कहा है कि सभी स्कूलों के बच्चों को ऑनलाइन क्लासेस दी जाएगी यानी कि कल के सभी प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे और बच्चों को ऑनलाइन क्लासेस के जरिए पढ़ाया जाएगा।

कल प्रधानमंत्री का गाजियाबाद में कार्यक्रम होने की वजह से ही आज से ही सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम कर दिए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही बीजेपी के अन्य नेता भी इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पीएम मोदी देंगे रैपिड ट्रेन की सौगात

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को रैपिड रेल का उद्घाटन करेंगे। ऐसे में गाजियाबाद में कल वीआईपी और भी वीवीआईपी मूवमेंट रहेगा। कल जिले के मोहन नगर और साहिबाबाद में भारी वाहनों की एंट्री को बंद किया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए कल प्राइवेट स्कूलों की कक्षाओं को ऑनलाइन करने के आदेश दिए गए हैं। कल जिले में कई सड़कों को बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा कई रूटों को डाइवर्ट भी किया गया है।

गौरतलब है कि कल यानी की 20 अक्टूबर को देश की पहली रैपिड रेल की सौगात मिलने जा रही है। पीएम मोदी कल इसका उद्घाटन करेंगे और साहिबाबाद स्टेशन से दुहाई डिपो तक ट्रेन का सफर करेंगे। रैपिड ट्रेन की डिजाइन स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। पहले चरण में इस ट्रेन का सफर 17 किलोमीटर तक होगा। बता दें कि ट्रेन में अभी 6 कोच दिए गए हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इसके कोच की संख्या भी आगे बढ़ा दी जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 1, 2026

Leave a Comment