---Advertisement---

RBI Monetary Policy: आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक आज से शुरू, क्या EMI में मिलेगी राहत? जानें पूरी खबर

RBI Monetary Policy: हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश किया था। वहीं आरबीआई यानि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी(MPC) की बैठक 6 फरवरी यानि आज से शुरू होगी और 8 फरवरी तक चलेगी।(RBI Monetary Policy) अंतरिम बजट के ठीक बाद आरबीआई की तरफ से रेपो रेट में ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 6, 2024 4:04 अपराह्न

RBI Monetary Policy
Follow Us
---Advertisement---

RBI Monetary Policy: हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश किया था। वहीं आरबीआई यानि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी(MPC) की बैठक 6 फरवरी यानि आज से शुरू होगी और 8 फरवरी तक चलेगी।(RBI Monetary Policy) अंतरिम बजट के ठीक बाद आरबीआई की तरफ से रेपो रेट में बदलाव की उम्मीद कम है। आपको बता दें कि आरबीआई ने रेपो रेट तकरीबन 1 साल से 6.5 फीसदी पर स्थिर रखा है। गौरतलब है कि इसे आखिरी बार फरवरी 2023 में 6.25 से बढ़ाकर 6.5 फीसदी किया गया था।

RBI Monetary Policy: रेपो रेट क्या है?

जिस तरह आप अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंक से लोन लेते है और उसे एक तय ब्याज के साथ चुकाते है। उसी तरह पब्लिक और कमर्शियस बैंकों को भी अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन लेने की जरूरत पड़ती है।(RBI Monetary Policy) ऐसे में आरबीआई की ओर से जिस ब्याज दर पर बैंको को लोन दिया जाता है। उसे रेपो रेट कहते है। रेपो रेट कम होने पर आम आदमी को राहत मिल जाती है। और रेपो रेट बढ़ जाने पर आम आदमी की परेशानी बढ़ जाती है।

RBI Monetary Policy: रेपो रेट में बदलाव की उम्मीद कम

RBI Monetary Policy
Shaktikanta Das

खबरों के मुताबिक जून से पहले रेपो रेट में बदलाव की उम्मीद कम है।(RBI Monetary Policy) वहीं पहली रेपो रेट में कटौती जून 2024 से हो सकती है। रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक सीपीआई वित्त वर्ष 2024 में 5.4 फीसदी और वित्त वर्ष 2025 में 4.6 फीसदी से लेकर 4.8 फीसदी के आने की उम्मीद है।(RBI Monetary Policy) आरबीआई की अध्यक्षता वाली मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी यानि MPC की बैठक 6 फरवरी से शुरू होगी और 8 फरवरी तक चलेगी। बता दें कि आरबीआई 8 फरवरी 2024 को अपने फैसले का ऐलान करेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026