---Advertisement---

Republic Day 2023: PM मोदी से लेकर CM योगी तक ने देशवासियों को दी 26 जनवरी की शुभकामनाएं, इस मौके को बताया बेहद खास

Republic Day 2023: हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। भारत इस साल अपना 74वां गणतंत्र दिवस बनाने जा रहा है। इस साल का गणतंत्र दिवस बेहद अहम होने वाला है बता दें कि, इस साल मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सीसी भारत के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 26, 2023 8:56 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Republic Day 2023: हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। भारत इस साल अपना 74वां गणतंत्र दिवस बनाने जा रहा है। इस साल का गणतंत्र दिवस बेहद अहम होने वाला है बता दें कि, इस साल मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सीसी भारत के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में नजर आएंगे। वहीं इस साल परेड में पहली बार मिस्र के सैनिक भी हिस्सा ले रहे हैं। इसी कड़ी में देश के प्रधानमंत्री से लेकर कई नेता देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे रहे है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा कि, ‘गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं. इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं. देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है’

CM गहलोत ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. 74वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मूल कर्तव्यों को अंगीकृत कर हम सब सत्य,अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलते हुए देश-प्रदेश को उन्नति की ओर बढ़ाएं।

मुख्यमंत्री केजरीवाल सेनानियों की कुर्बानी को किया याद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं. एक गणराज्य में जनता और जनता का शासन सबसे महत्वपूर्ण होता है. भारत में गणतंत्र की स्थापना के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने बहुत क़ुर्बानियां दी हैं. अब अपने गणतंत्र को मज़बूत करने की ज़िम्मेदारी हम सबकी है।

Also Read: Padma Awards 2023: मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण, कुल 106 हस्तियों को…

गृह मंत्री अमित शाह ने वीर जवानों को किया नमन

74वें गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “समस्त देशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं व वीर जवानों को नमन करता हूं जिन्होंने देश को आजाद कराने, मजबूत बनाने व इसकी रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।”

CM योगी ने दी गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए लिखा कि, सभी प्रदेश वासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! हमारा गणतंत्र श्रेष्ठ लोकतांत्रिक मूल्यों व आदर्शों का पोषक है। आइए, आज के महान अवसर पर हम सभी अपने अमर स्वाधीनता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर उनके सपनों का भारत बनाने हेतु संकल्पित हों। जय हिंद!

Also Read: Padma Shri Award 2023: सुपर 30 वाले आनंद कुमार का नाम पद्मश्री सम्मान के लिए घोषित, फर्स्ट रिएक्शन दिल छू लेगा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026