---Advertisement---

Republic Day 2024: 26 जनवरी तक रद्द रहेंगी 700 से अधिक उड़ानें, जानें खास वजह

Republic Day 2024: राजधानी दिल्ली में इन दिनों गणतंत्र दिवस को लेकर सभी तरह की तैयारियां जोरो पर हैं। इसी कड़ी में भारतीय वायु सेना (IAF) भी गणतंत्र दिवस पर अपने करतब दिखाने के लिए आसमान में उड़ान भरती नजर आ रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 20, 2024 1:03 अपराह्न

Republic Day 2024
Follow Us
---Advertisement---

Republic Day 2024: राजधानी दिल्ली में इन दिनों गणतंत्र दिवस को लेकर सभी तरह की तैयारियां जोरो पर हैं। इसी कड़ी में भारतीय वायु सेना (IAF) भी गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) पर अपने करतब दिखाने के लिए आसमान में उड़ान भरती नजर आ रही है। वायु सेना की तैयारियों को मद्देनजर रखते हुए दिल्ली हवाई अड्डा द्वारा नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) जारी किया गया है। इसके तहत 19 से 26 जनवरी तक सुबह 10:20 बजे से 12:45 तक हवाई क्षेत्र प्रतिबंधित रहेंगे।

एयरपोर्ट की ओर से दावा किया जा रहा है कि इस प्रतिबंध के दौरान तय समय अंतराल में लगभग 700 से अधिक उड़ाने रद्द हो रही हैं। इसमें सभी घरेलू उड़ान ही हैं। वहीं अंतराष्ट्रीय उड़ानों के समय में भी बदलाव किया गया है जिससे कि गणतंत्र दिवस की तैयारियां न प्रभावित हों।

गणतंत्र दिवस की तैयारी (Republic Day 2024)

राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) की तैयारी जोरो पर है। ऐसे में राजधानी के कई मार्गों पर सेना के जवानों द्वारा परेड के रिहर्सल की शुरुआत हो गई है। वायु सेना भी इस क्रम में पीछे नहीं है और आसमान में अपने रिहर्सल की शुरुआत कर चुकी है।

भारतीय वायु सेना (IAF) की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए ही दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) द्वारा नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) जारी किया गया है। इस नोटिस के तहत 26 जनवरी तक हर रोज सुबह 10:20 बजे से 12:45 तक के लिए हवाई क्षेत्र प्रतिबंधित रहेंगे। इस दौरान किसी भी उड़ान को हरी झंडी नहीं मिलेगी।

एयरपोर्ट के अधिकारियों का दावा है कि इस पूरे एक सप्ताह के दौरान दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आने-जाने वाली लगभग 700 से अधिक उड़ाने रद्द होंगी। इसमें इंडिगो, विस्तारा व एयर इंडिया जैसी उड़ान कंपनियों के फ्लाइट शामिल हैं।

फ्लाइट्स की समय में बदलाव

गणतंत्र दिवस को लेकर जारी किए गए नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) के बाद एयर इंडिया ने अपने अंतराष्ट्रीय फ्लाइट की टाइम में बदलाव करने का निर्णय लिया है। खबर है कि दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की अंतराष्ट्रीय फ्लाइट्स अपने तयशुदा समय से 1 घंटे पहले या 1 घंटे बाद उड़ान भरेंगी।

ऐसे में अगर आप असुविधा से बचना चाहते हैं तो उड़ान से पहले अपनी फ्लाइट का शेड्यूल अवश्य चेक करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026