---Advertisement---

आसमान से लेकर जमीन तक, Republic Day 2025 परेड में हिस्सा लेंगे भारतीय सेना के यह आधुनिक वाहन और हथियार; जानें टाइमिंग समेत अन्य डिटेल

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारी अपने अंतिम चरण पर है, गौरतलब है कि इस बार का गणतंत्र दिवस कुछ खास होने वाला है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 19, 2025 12:07 पूर्वाह्न

Republic Day 2025
Follow Us
---Advertisement---

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां जोड़ों पर है, दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सुबह प्रतिदिन सेना के जवान रिहर्सल कर रहे है। बता दें कि इस बार भारत अपना 76वां Republic Day 2025 मनाएगा। वहीं इस समारोह में शामिल होने के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो 25 जनवरी 2025 को अपने दो दिवसीय पर भारत पहुंचेंगे। बता दें कि इस बार का गणतंत्र दिवस कुछ खास होने जा रहा है कि क्योंकि आसमान से लेकर जमीन तक भारतीय सेना अपना शौर्य का प्रदर्शन करेगी। राफेल से लेकर आर्मी के आधुनिक वाहनों को भी दिखाया जाएगा।

आसमान से लेकर जमीन तक भारत दिखाएगा अपनी ताकत

हर वर्ष 26 जनवरी 2025 को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भारतीय वायु, जल, और थल सेना अपना सौर्य दिखाती है। बता दें कि इस बार भी Republic Day 2025 पर आसमान से लेकर जमीन तक तीनों अंगों की सेना अपना सौर्य दिखाने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है, आसामान की बात करें तो राफेल, सुखोई समेत अन्य लड़ाकू विमान अपनी ताकत दिखाएंगे तो जमीन पर आधुनिक हथियार को दिखाया जाएगा।

Republic Day 2025 में शामिल होंगे भारतीय सेना के यह वाहन और हथियार

रिपब्लिक डे 2025 में इस बार आधुनिक के साथ- साथ स्वेदशी हथियारों को भी शामिल किया गया है। जिसमें मिसाइल सिस्टम, टी-90 भीष्म टैंक, सारथ टैंक, ब्रह्मोस मोबाइल लॉन्च समेत अन्य आधुनिक हथियार शामिल होंगे जो भारत की बढ़ती ताकत को दिखाएंगे। इसके अलावा Republic Day 2025 परेड में बजरंग लाइट स्पेशलिस्ट वाहन,कपिध्वज स्पेशलिस्ट मोबिलिटी वाहन, आधुनिक नंदीघोष क्विक रिएक्शन फोर्स वाहन, शॉर्ट ब्रिज सिस्टम, संजय बैटल फील्ड सर्विलांस सिस्टम समेत अन्य गाड़ियां शामिल होंगी।

रिपब्लिक डे 2025 में कई राज्यों की निकलेंगी झांकियां

हर साल की तरह इस साल भी Republic Day 2025 के दौरान कर्तव्य पथ पर कई राज्यों की झांकियां निकाली जाएगी। बता दें कि हर राज्य का झांकियां अलग- अलग थीम पर बनाई जाती है, जो उस राज्य को दर्शाती है। सूत्रों के मुताबिक इस बार बिहार, गोवा, झारखंड, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश समेत 15 राज्यों औऱ केंद्र शासित प्रदेश की झांकियां निकाली जाएंगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026