---Advertisement---

Republic Day: नक्सलियों के गढ़ में पहली बार Indian Flag Hoisting कार्यक्रम, बच्चों से लेकर जवान तक…बोले- Dar Ke Aage Jeet Hai

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले का अबूझमाड़ इलाके के कानागांव सदियों से नक्सल प्रभावित रहा है। यहां के लोग सालों से नक्सलियों के वजूद के आगे घुटने टेकते आ रहे हैं। इस इलाके में नक्सलियों की ताकत इतनी रही है कि, उनके इशारे के बिना परिंदा भी उड़ नहीं सकता। इसलिए कानागांव खुले में बड़े पैमाने पर, कोई राष्ट्रीय कार्यक्रम या सामरिक उत्सव का आयोजन नहीं कर पाता था।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: जनवरी 26, 2025 11:35 पूर्वाह्न

Republic Day
Follow Us
---Advertisement---

Republic Day: देशभर में आज 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देश के हर वर्ग के लोगों में भारतीय संविधान के प्रति आस्था और विश्वास की चिंगारी देखने को मिल रही है। गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के कोने-कोने में झंडा फहराने और आदी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन, देश का एक गांव, आज खास खुशी के साथ 76th Republic Day मना रहा है। क्योंकि वह सालों बाद भारतीय लोकतंत्र के खास दिन पर Indian Flag Hoisting के लिए आज उत्सुक है।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले का कानागांव सदियों से नक्सल प्रभावित रहा है। यहां के लोग सालों से नक्सलियों के वजूद के आगे घुटने टेकते आ रहे हैं। इस इलाके में नक्सलियों की ताकत इतनी रही है कि, उनके इशारे के बिना परिंदा भी उड़ नहीं सकता। इसलिए कानागांव खुले में बड़े पैमाने पर, कोई राष्ट्रीय कार्यक्रम या सामरिक उत्सव का आयोजन नहीं कर पाता था।

कानागांव में वर्षों बाद मनाया जा रहा है गणतंत्र दिवस

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में हाल के दिनों में हालात बदल गए हैं। इसलिए यहां के ग्रामीण कई सालों के बाद पहली बार गणतंत्र दिवस के मौके पर धूमधाम से झंडा फहराने जा रहे हैं। इस मौके को खास बनाने के लिए Kanagaon के ग्रामीणों ने खास तैयारियां की हैं। साज-सज्जा का भी खास इंतजाम किया गया है। वहीं, कार्यक्रम के आयोजन में आश्रम स्कूल के बच्चों ने अहम भूमिका निभाई है। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए आश्रम के बच्चों ने छिंद पलंगा से अपने हुनर ​का प्रदर्शन कर ध्वजारोहण स्थल को सजाया है। बच्चे पूरे कार्यक्रम स्थल को छिंद पलंगा की झालरों से सजा रहे हैं। इस खास मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिससे लोगों को पारंपरिक संस्कृति का अहसास होगा।

नक्सलियों के आतंक को खत्म करने में जुटी सरकार

मालूम हो कि हाल के दिनों में नक्सलियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई लगातार जारी है। सरकार की विशेष तैयारियों ने Naxalites की कमर तोड़ दी है। नक्सलगढ़ में पुलिस बेस कैंप स्थापित किया गया है। जो Chhattisgarh सरकार के मजबूत इरादे को दर्शाता है। स्थानीय सरकार नियाडा नेलनार योजना के तहत नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़कों का जाल बिछा रही है। ताकि नक्सलियों के आतंक को जड़ से खत्म करने और यहां के लोगों को स्वच्छ जीवन जीने में सक्षम बनाने के लिए लाभकारी कार्य किया जा सके।

ये भी पढ़ें: Republic Day के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर दिखेगा Military Might का प्रदर्शन, जानें कार्यक्रम की पूरी जानकारी

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026