---Advertisement---

RSS Event Mumbai: ‘सलमान खान उद्धव ठाकरे से ज्यादा हिंदू..,’ मंत्री राणे ने भाईजान के संघ कार्यक्रम में जाने पर क्या कहा कि मचा घमासान

RSS Event Mumbai: नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम में आरएसएस की शताब्दी वर्ष पर आयोजित समारोह में सलमान खान भी शामिल हुए। इसको लेकर सियासी पारा चढ़ता नजर आ रहा है। मंत्री नीतेश राणे ने सलमान खान को उद्धव ठाकरे से ज्यादा हिंदू बताकर नई हवा दे दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 10, 2026 4:47 अपराह्न

RSS Event Mumbai
Follow Us
---Advertisement---

RSS Event Mumbai: माया नगरी में आरएसएस की शताब्दी वर्ष पर एक कार्यक्रम क्या हुआ कि मुंबई से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ गया है। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की। अभिनेता सलमान खान का नाम उसमें प्रमुख है। सलमान खान के आरएसएस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पर घमासान मचा है। मंत्री नीतेश राणे ने इस प्रकरण पर टिप्पणी करते हुए उद्धव ठाकरे को निशाने पर लिया है। फडणवीस सरकार में मंत्री नीतेश राणे ने कहा कि सलमान खान उद्धव ठाकरे से ज्यादा हिंदू हैं ऐसा मानता हूं मैं। मंत्री राणे के इस बयान के बाद दिल्ली से मुंबई तक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू है।

सलमान खान के RSS कार्यक्रम में जाने पर मंत्री राणे की टिप्पणी

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नीतेश राणे ने सलमान खान के आरएसएस कार्यक्रम में जाने पर ऐसी टिप्पणी की है कि संग्राम मचा है।

नीतेश राणे ने इस प्रकरण में उद्धव ठाकरे का नाम खींच लिया है। उन्होंने कहा कि “सलमान खान उद्धव ठाकरे से ज्यादा हिंदू हैं ऐसा मानता हूं मैं। क्योंकि उन्होंने हिम्मत तो दिखाई आरएसएस के कार्यक्रम में आकर उन्होंने बैठने की हिम्मत तो दिखाई। पर ये उद्धव ठाकरे साधारण तौर पर राहुल गांधी के सामने अपने पिता जी (बाला साहेब ठाकरे) को हिंदू हृदय सम्राट बोलने की हिम्मत नहीं रखते हैं। इसलिए मुझे लगता है सलमान खान उद्धव ठाकरे से ज्यादा बड़ा हिंदू है।”

इससे पूर्व एकनाथ शिंदे ने भी इस प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए सामान्य बताया था। डिप्टी सीएम शिंदे ने कहा कि सलमान खान गणपति पूजा करने वालों में से हैं। उनका आरएसएस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जाना कोई असामान्य बात नहीं है।

नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम में लगा दिग्गजों का जमावड़ा!

7 और 8 फरवरी का दिन मुंबई की सियासत के लिहाज से बेहद अहम था। दरअसल, इस दिन मुंबई के नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम में आरएसएस की शताब्दी वर्षी पर खास कार्यक्रम आयोजित किया गया था। संघ के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिग्गजों का जमावड़ा लगा। बॉलीवुड जगत से सलमान खान, जैकी श्रॉफ, रणवीर कपूर, विक्की कौशल, करण जौहर, शिल्पा शेट्टी, संजय दत्त, अनन्या पांडे, सुभाष घई, रूपाली गांगुली और रवीना टंडन समेत कई अन्य हस्तियों ने शिरकत की। इसमें सबसे अहम रहा सलमान खान का आना और संघ प्रमुख मोहन भागवत का संबोधन सुनना। इस प्रकरण ने सियासी पारा को इस कदर चढ़ा दिया है कि मुंबई से दिल्ली तक तल्ख प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026