---Advertisement---

Baba Mahakal की सवारी पर थूकने को लेकर उज्जैन में बवाल, आरोपियों का मकान तोड़ने पहुंची पुलिस, दंगा भड़काने का है आरोप

Baba Mahakal: उज्जैन में महाकाल की सवारी के दौरान भक्तों पर थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 19, 2023 12:16 अपराह्न | Updated: जुलाई 19, 2023 1:04 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में भगवान महाकाल की सवारी पर थूकने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में बवाल मच गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना का वीडियो सामने आते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है।

आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए उनके मकान को ढहा दिया गया है। आज (19 जुलाई, बुधवार) सुबह पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम आरोपियों पर कार्रवाई करने के लिए उनके घर पहुंची। आरोपियों के घर को तोड़ने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

ढोल-नगाड़ों के साथ पुहंचा प्रशासन

आरोपियों पर कार्रवाई के दौरान स्थानीय प्रशासन का एक अनोखा अंदाज देखने को मिला। जहां नगर निगम की टीम ढोल-नगाड़ों के साथ बुलडोजर लेकर आरोपियों का मकान तोड़ने पहुंची। सुबह ही इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। जिसके बाद प्रशासन ने अपनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक दोपहर तक कार्रवाई पूरी हो जाएगी। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

क्या है मामला ?

बता दें कि ये मामला 17 जुलाई का है, जब सावन के दूसरे सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी निकाली जा रही थी। महाकाल की इस यात्रा में सैकड़ों भक्त शामिल थे। आरोप है कुछ विशेष समुदाय के युवकों ने इस दौरान भक्तों पर थूक दिया था। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक छत पर खड़े हैं, जैसे ही यात्रा गली से निकलती है तो तीन युवक भक्तों पर थूकना शुरू कर देते हैं।

वीडियो में उनकी ये हरकत साफ नजर आ रही है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में कड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों में से दो नाबालिग हैं। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। तीनों पर सांप्रदायिक भावना को ठेस पहुंचाने और माहौल बिगाड़ने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Nepal Flood

अगस्त 29, 2026

H1N1

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026

Mohan Bhagwat

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026