---Advertisement---

Satara Murder Case: प्यार में प्रेमी बना कातिल! प्रेमिका को बिल्डिंग से दिया धक्का, हुई मौके पर मौत; जानें डिटेल

Satara Murder Case: महराष्ट्र के सतारा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेमी ने प्रेमिका को बिल्डिग की छत से धक्का दे दिया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 2, 2024 3:16 अपराह्न | Updated: अगस्त 2, 2024 4:47 अपराह्न

Satara Murder Case
Follow Us
---Advertisement---

Satara Murder Case: महाराष्ट्र के सतारा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक प्रेमी ने अपने ही प्रेमिका को बिल्डिंग की छत से धक्का दे दिया। लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक लड़की का नाम आरूषि है जो मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली है। वहीं प्रेमी हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। दोनों ही मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे।

एक साथ पढ़ाई करते थे दोनों

आपको बता दें कि दोनों ही कराड के कृष्णा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करते थे। इनकी मुलाकात दिल्ली में पढ़ाई के दौरान हुई। इसके बाद दोनों ने कराड के कृष्णा मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले लिया। ध्रुव चिक्कर कराड के मेडिकल कॉलेज के पास ही एक बिल्डिंग में किराए के फ्लैट में रहता था। बुधवार को ध्रुव ने अपनी प्रेमिका आरुषि को अपने फ्लैट में मिलने के लिए बुलाया। प्रेमी ध्रुव को शक था कि उसकी प्रेमिका आरुषि का किसी और लड़के से भी संबंध है।

प्रेमी ने बिल्डिंग की छत से दिया धक्का

जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों से ध्रुव को आरूषि पर शक था कि वह किसी और लड़के को डेट कर रही है। इसी संबंध में बातचीत करने के लिए ध्रुव ने आरुषि को मिलने के लिए अपने फ्लैट में बुलाया। आरुषि जब फ्लैट में पहुँची तो दोनों में इसी बात को लेकर अच्छी खासी बहस हो गई। ध्रुव ने आरुषि के सामने अपना शक एक बार फिर जाहिर किया जो इस बार आरूषि को नागवार गुजरी।

इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। मामला और गरमा गया। इसके बाद आरूषि निचे जाने के लिए जैसे ही उठी तभी ध्रुव ने उसे पकड़ लिया। ऐसे में ध्रुव ने आरूषि को जोर से धक्का दिया। आरूषि पीछे की तरफ जा गिरी और संतुलन बिगड़ने के बाद वह बिल्डिंग की छत से नीचे गिर गई जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026