‘गृह मंत्री की भूमिका को…’ राहुल गांधी के ट्वीट पर Saurav Das ने दी प्रतिक्रिया, जानें सबकुछ

Saurav Das: गृह मंत्री की भूमिका' को लेकर राहुल गांधी के ट्वीट पर सौरभ दास ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Saurav Das

फाइल फोटो

Saurav Das: संसद में बीते दिन लोकसभा में जोरदार हंगामा देखने को मिला था। बता दें कि राहुल गांधी ने गृह मंत्री पर गंभीर आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि उनके आदेश पर ही पुलिस की तरफ से पैलेट गन चलाया। हालांकि नेता प्रतिपक्ष के इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई और राहुल गांधी से सबूत मांगा।

वहीं अब इस मामले में सीजेपी प्रवक्ता Saurav Das ने भी ट्वीट कर गृह मंत्री अमित शाह पर सवाल पूछा है। गौरतलब है कि इस मुद्दे पर सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Saurav Das ने गृह मंत्री से पूछा सवाल

बता दें कि सीजेपी प्रवक्ता Saurav Das ने राहुल गांधी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “इससे 20 जुलाई को हुई पुलिस की बर्बरता के मामले में गृह मंत्री की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठते हैं।

उन्हें इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। हर ज़िंदगी कीमती है। गृह मंत्री के आदेश पर एक छात्र ने हमेशा के लिए अपनी आँखों की रोशनी खो दी! अब जवाब दें”।  लोकसभा में राहुल गांधी ने बोलते हुए कहा कि

“आज गृह मंत्री यहाँ क्यों नहीं हैं? क्योंकि वे डरे हुए हैं। गृह मंत्री डरे हुए हैं, उन्होंने ही हमारे छात्रों पर गोली चलाने की इजाज़त दी थी। उन्होंने हमारे छात्रों के शरीर में छर्रे घुसवाए, उन्होंने ही भारत के छात्रों पर गोली चलाने का आदेश दिया था”।

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार

राहुल गांधी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “हम राहुल गांधी से दो वजहों से बहुत नाराज़ हैं। पहली बात, विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी पेपर लीक बिल पर एक भी बात नहीं कह पाए। दूसरी बात, उन्होंने असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल करके और गृह मंत्री पर गलत आरोप लगाकर लोगों को गुमराह किया।

गृह मंत्री या कोई भी मंत्री गोली चलाने का आदेश नहीं देते। यह काम मंत्रियों के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। ये आदेश मजिस्ट्रेट या SDM देते हैं जो उस खास जगह पर मौजूद होते हैं। उन्हें यह बुनियादी बात कैसे नहीं पता? राहुल गांधी खुद को बहुत बुरी तरह फंसा चुके हैं’।

 

 

Exit mobile version