Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल के बाद अब दिल्ली में भी धीरे-धीरे सियासत गरमाने लगी है। मालूम हो कि टीएमसी में बड़ी फूट के बाद Mamata Banerjee अपने दिल्ली दौरे पर थी। उनके साथ अभिषेक बनर्जी भी दिल्ली पहुंचे थे।
सबसे खास बात है कि आज से कुछ महीने पहले दीदी कांग्रेस को बंगाल में घुसने नहीं देती थी, वही दादी आज कुछ घंटों में सोनिया गांधी से कई बार मुलाकात कर चुकी है। अब खबर सामने आ रही है कि टीएमसी का विलय कांग्रेस में होने जा रहा है।
अगर स्थिति देखी जाए तो टीएमसी पूरी तरह से टूट चुकी है। दीदी के पास केवल 20 विधायक और 5 से 7 लोकसभा सांसद बचेंगे। इसके अलावा पार्टी के राज्यसभा सांसद भी लगातार इस्तीफा दे रहे है। यानि यह तो साफ ही ममता बनर्जी की पार्टी पूरी तरह से टूटने के कगार पर है। वहीं अब सवाल यह उठ रहा है कि विलय के बाद कांग्रेस-टीएमसी को नुकसान हो सकता है या फायदा।
क्या कांग्रेस का टीएमसी में होगा विलय
सूत्रों के मुताबिक यह खबर तेजी से फैल रही है कि टीएमसी यानि (तृणमूल कांग्रेस पार्टी) का विलय कांग्रेस में होने जा रहा है। मालूम हो कि ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनने से पहले कांग्रेस में ही थी, इसके बाद उन्होंने अपने खुद की पार्टी बनाई थी। अब सवाल यह उठ रहा है कि अगर पार्टी का विलय कांग्रेस में हो जाता है तो इससे किसको फायदा पहुंचेगा।
इसके अलावा कांग्रेस की तरफ से Mamata Banerjee और अभिषेक बनर्जी को कौन सा पद दिया जाएगा। अभी यह एक अनुमान है, अधिकारिक तौर पर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन स्थिति ऐसी ही नजर आ रही है, माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बागी विधायक पार्टी पर अपना दावा ठोक सकते है।
अभिषेक बनर्जी की मांग से बढ़ी सोनिया, राहुल की टेंशन
टीएमसी के विलय को लेकर अटकले शुरू हो गई है। वहीं हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक बनर्जी ने राहुल और सोनिया गांधी के सामने कुछ मांगे रख दी है। बता दें कि हाल ही में अभिषेक और राहुल गांधी के बीच मुलाकात हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक बनर्जी ने Mamata Banerjee को राज्यसभा भेजने की मांग की है।
इसके अलावा उन्होंने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष की भी मांग की है। मालूम हो कि अभी ये पद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पास है। अधिकारिक तौर पर अभी इसे लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो राजनिति एक्सपर्ट का मानना है कि इससे बीजेपी को फायदा हो सकता है।
