Mamata Banerjee को लगा तगड़ा झटका! क्या आज दिल्ली पहुंचेंगे टीएमसी के बागी सांसद? पश्चिम बंगाल में हलचल तेज, जानें सबकुछ

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। टीएमसी के बागी सांसदों के बीच दीदी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

Mamata Banerjee

फाइल फोटो

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजे आने से पहले Mamata Banerjee ने यह सपनों में भी नहीं सोचा होगा कि उनकी पार्टी महज चंद दिनों में टूट के बिखर जाएगी। आलम यह है कि आने वाले समय में दीदी के पास इक्का-दुक्का ही सांसद, विधायक बच जाएंगे। पहले ही 80 में से करीब टीएमसी के 60 विधायक बागी हो चुके है।

वहीं अब खबर सामने आ रही है कि 20 से अधिक सांसद बीजेपी को अपना समर्थन दे सकते है। जिसके बाद ममता बनर्जी के पास सांसदों की संख्या करीब 7 से 8 रह जाएगी। जानकारी के मुताबिक आज सांसद काकोली घोष के घर टीएमसी के बागी सांसदों की बैठक होनी है। आईए समझते है इसके मायने।

क्या आज दिल्ली पहुंचेगा टीएमसी के बागी सांसद?

जानकारी के मुताबिक टीएमसी के कुछ बागी सांसद दिल्ली पहुंच चुके है। वहीं खबर सामने आ रही है कि बागी सांसद काकोली घोष के घर टीएमसी के अन्य सांसदों की बैठक हो सकती है। इसके बाद बाकी के सांसद दिल्ली का रूख कर सकते है। मालूम हो कि इस सांसदों ने पहले ही एनडीए को अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

अगर समीकरण की बात करें तो बंगाल में टीएमसी के 28 सांसद है। एक सांसद की मौत के बाद अब यह कुल संख्या 27 हो गई है। इनमे से 20 सांसद अगर टूट जाते है तो वहीं किसी भी पार्टी में जाने के योग्य हो जाएंगे। खबरों के मुताबिक बागी सांसदों के पास ये आंकड़ा बना हुआ है।

Mamata Banerjee के लिए क्यों अहम है यह संकट?

टीएमसी लंबे समय से पश्चिम बंगाल की सबसे मजबूत राजनीतिक ताकत रही है। लेकिन हाल के महीनों में पार्टी के भीतर असंतोष की खबरें लगातार सामने आती रही हैं। अगर बागी सांसद दिल्ली में किसी बड़े राजनीतिक कदम का संकेत देते हैं, तो यह
Mamata Banerjee के लिए बड़ा राजनीतिक झटका साबित हो सकता है। खबर तो यह भी सामने आ रही है कि राज्यसभा के सांसद भी जल्द बगावत कर सकते है।

महुआ मोइत्रा ने बागी सांसदों पर बोला तीखा हमला

दरअसल टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “2024 में सांसद TMC के टिकट पर जीते थे। जनादेश NDA के लिए नहीं था। वे सभी लालची, मतलबी और डरपोक गद्दार अब BJP में शामिल हो सकते हैं – अपनी सीटों से इस्तीफ़ा दें और BJP के टिकट पर चुनाव लड़ें।

देखते हैं कि आप कितने बड़े हीरो हैं। और युसूफ पठान क्या आप इसलिए दिल्ली भाग रहे हैं क्योंकि अमित शाह ने आपको बुलाया है? थोड़ी हिम्मत दिखाइए। आप भारत के लिए खेले हैं। हमारे ज़िले ने आपको भारी अंतर से जिताया है। थोड़ी शर्म और आत्म-सम्मान दिखाइए”।

 

Exit mobile version