---Advertisement---

झमाझम बारिश के बीच हर-हर महादेव नारे की गूंज! सावन की शिवरात्रि पर UP से दिल्ली, हरिद्वार तक मे झूम उठे कांवड़िए; देखें भव्य नजारा

Sawan Shivratri 2025: पवित्र सावन माह की तेरस तिथि यानी शिवरात्रि पर कांवड़ियों में गजब का उत्साह नजर आया है। दिल्ली में जारी भारी बारिश के बीच कांवड़ियों का जत्था विभिन्न शिवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की अराधना कर रहा है। दिल्ली से इतर यूपी और उत्तराखंड में भी भोले भक्त कांवड़ यात्रा को रफ्तार देते हुए उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 23, 2025 10:35 पूर्वाह्न

Sawan Shivratri 2025
Follow Us
---Advertisement---

Sawan Shivratri 2025: झमाझम बारिश का दौर जारी है। हालांकि, इस वर्षा में भी कांवड़ियों का उत्साह देखने लायक है। पवित्र माह सावन की शिवरात्रि यानी तेरस की तिथि पर कांवड़ यात्रा में शामिल लाखों शिव भक्त विभिन्न शिवालयों की ओर गतिमान नजर आ रहे हैं। सावन शिवरात्रि 2025 पर ‘हर-हर महादेव’ की गूंज से वातावरण जागृत हो उठा है। इसी बीच यूपी के पश्चिमी जिलों और राजधानी दिल्ली के साथ हरिद्वार से भव्य नजारा सामने आया है जिसमें कांवड़िए शिव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करते देखे जा सकते हैं। Sawan Shivratri 2025 के दिन ही आधिकारिक रूप से कांवड़ यात्रा का समापन माना जाता है। यही वजह है कि लाखों की संख्या में श्रद्धालु कंधे पर कांवड़ लिए शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की अराधना कर रहे हैं।

झमाझम बारिश के बीच Sawan Shivratri 2025 पर हर-हर महादेव नारे की गूंज!

राजधानी दिल्ली में आज भीषण बारिश का दौर जारी है। सफदरगंज से लेकर लोधी रोड, दीन दयाल मार्ग, चांदनी चौक समेत तमाम इलाके बारिश की आगोश में है। दिल्ली से इतर पश्चिमी यूपी के गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ में भी भीषण बारिश दर्ज की जा रही है। इसी बीच शिव भक्तों में सावन शिवरात्रि 2025 का उत्साह नजर आ रहे हैं। लाखों की संख्या में शिव भक्त तय कांवड़ यात्रा रूट का सफर करते हुए शिवालयों की ओर रवाना हो रहे हैं। श्रद्धालुओं के कंधे पर कांवड़ और गंगा जल है। Sawan Shivratri 2025 के दिन हो रही भारी बारिश के बीच भी शिवभक्तों का उत्साह चरम पर है और पूरा वातावरण हर-हर महादेव नारे की गूंज से जागृत हो उठा है। हरिद्वार में भी कंवड़ियों का जत्था पहुंचा है। कांवड़िए पवित्र गंगा नदी से जल लेकर शिवालयों में पहुंच कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं।

सावन शिवरात्रि 2025 के खास अवसर पर देखें भव्य नजारा

हरिद्वार से लेकर पश्चिमी यूपी और हरियाणा तक से शिव भक्तों की तस्वीर सामने आई है। पवित्र सावन माह की शिवरात्रि पर शिव भक्त जलाभिषेक के लिए बुलंदशहर में स्थित अंबिकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे हैं। यहां शिवभक्त भगवान भोलेनाथ की अराधना करते देखे जा सकते हैं।

बुलंदशहर से इतर हरियाणा के अंबाला में स्थित कैलाश शिव मंदिर हथखाना में भी Sawan Shivratri 2025 पर कांवड़ियों की खूब भीड़ है। भक्ति भाव से सराबोर सभी शिवभक्त प्रभु की अराधना करते देखे जा सकते हैं।

हरिद्वार में भी सावन मास की शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा 2025 के अंतिम दिन पर पवित्र गंगा नदी में शिवभक्तों को डुबकी लगाते देखा जा सकता है।

भारी संख्या में पहुंचे ये शिवभक्त पवित्र गंगा नदी में स्नान कर जल लेकर श्री दक्षेश्वर महादेव मंदिर, दक्ष प्रजापति मंदिर और नीलकंठ महादेव के दरबार में पहुंच कर जलाभिषेक कर रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से आया ये भव्य नजारा लोगों का ध्यान खूब आकर्षित कर रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026