---Advertisement---

Seema Haider को सता रहा भारत से डीपोर्ट होने का डर, पाकिस्तान जाने पर दी जा सकती है मौत की सजा!

Seema Haider: पाकिस्‍तान से अपने प्यार के लिए भारत आई सीमा हैदर को अब डीपोर्ट होने का डर सता रहा है। अगर ऐसा हुआ तो उन्हें पाकिस्तान वापस भेज दिया जाएगा।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 20, 2023 5:04 अपराह्न | Updated: जुलाई 20, 2023 5:41 अपराह्न

Seema Haider
Follow Us
---Advertisement---

Seema Haider: पाकिस्‍तान से अपने प्यार के लिए भारत आई सीमा हैदर को अब डीपोर्ट होने का डर सता रहा है। अगर ऐसा हुआ तो उन्हें पाकिस्तान वापस भेज दिया जाएगा, जहां उनका क्या हश्र होगा ये कोई नहीं जानता। फिलहाल, सीमा हैदर UP ATS (Anti Terrorism Squad) की गिरफ्त में है, जहां उससे लगातार पूछताछ चल रही है।

यहां सवाल ये उठता है कि अगर सीमा को वापस पाकिस्तान भेज दिया जाता है, तो वहां उसके साथ क्या होगा ? क्या सीमा को कैद होगी या फिर उसे छोड़ दिया जाएगा। आइए जानते हैं।

सीमा को हो सकती है कैद

अगर सीमा पाकिस्तानी जासूस नहीं हैं तो उन्हें अपने देश जाकर सजा दी जा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सीमा गैर कानूनी तरीके से भारत पहुंची हैं। वहीं, सीमा पहले से शादीशुदा हैं और उन्होंने भारत के रहने वाले सचिन से नेपाल में हिंदू रीति रिवाज से शादी की है, जो व्यभिचार के दायरे में आता है।

यूं तो भारत में व्यभिचार (Adultery) अपराध की श्रेणी में नहीं आता है, लेकिन पाकिस्‍तान में ये गैरकानूनी है। इसे ईशनिंदा मानकर सीमा को पाकिस्तान में सजा दी जा सकती है।

मिल सकती है मौत की सजा

बता दें कि सीमा ने अपने पति को तलाक दिए बिना किसी गैर मर्द से शादी की है। ऐसा करना इस्लाम धर्म में गुनाह है। इतना नहीं नहीं सीमा ने अपना धर्म परिवर्तन भी किया है, जो पाकिस्‍तान के कई लोगों को गवारा नहीं गुजरेगा। ऐसे में उनकी ऑनर किलिंग भी की जा सकती है।

पहले भी पाकिस्‍तान से ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी करने पर लड़कियों को उनके ही परिजनों ने मौत के घाट उतार दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026