---Advertisement---

क्यों Shashi Tharoor ने Shah Rukh Khan को कहा ‘राष्ट्रीय खजाना’, जवाब में बोले Jawan एक्टर ‘समझ में नहीं आती…’

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की जवान को लेकर उन्हें मिला नेशनल अवार्ड तो सोशल मीडिया पर उन्हें लोग बधाइयां देने लगे और इस सबके बीच शशि थरूर का पोस्ट चर्चा में है जिसमें वह किंग खान की तारीफ करते हुए दिखे हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 4, 2025 11:49 पूर्वाह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: मशहूर पॉलिटिशियन शशि थरूर और अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में बने रहते हैं जहां वह हर मुद्दे पर बात करते हैं। इस सबके बीच नेशनल अवार्ड जीतने वाले शाहरुख खान की तारीफ में उन्होंने एक पोस्ट लिखा तो जवाब में किंग खान ने भी लोगों का दिल जीत लिया। दरअसल Shashi Tharoor ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर Shah Rukh Khan को राष्ट्रीय खजाना कहते हुए दिखे तो यूजर्स का न सिर्फ ध्यान खींचा बल्कि शाहरुख खान ने भी अपने अंदाज में उनकी तारीफ की है। आइए जानते हैं क्या है पूरी डिटेल्स और क्यों चर्चा में आए हैं जवान एक्टर।

शशि थरूर ने Shah Rukh Khan के लिए कहीं बड़ी बात

दो वीडियो को शेयर करते हुए Shashi Tharoor ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर लिखा, “एक राष्ट्रीय खजाने को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। बधाई हो।” दरअसल नेशनल अवार्ड जीतने को लेकर शाहरुख खान को शशि थरूर ने नेशनल खजाना कहा। यह निश्चित तौर पर सिंपल शब्दों में बहुत बड़ी तारीफ है जिसे सुनने के बाद Shah Rukh Khan चुप नहीं रह सके और उन्होंने इसका जवाब दिया।

शाहरुख खान ने Shashi Tharoor का किया इस तरह शुक्रिया

Shah Rukh Khan ने इस पोस्ट का जवाब देते हुए शशि थरूर के लिए कहा, “सरल प्रशंसा के लिए धन्यवाद श्रीमान थरूर। इससे ज्यादा भव्य और भावपूर्ण बात समझ में नहीं आती है। सोशल मीडिया पर Shashi Tharoor के साथ शाहरुख खान का इंट्रेक्शन चर्चा में है और लोग इसे लेकर बातें करने लगे हैं। वहीं दूसरी तरफ अगर बात करें शाहरुख की Jawan की तो इसने कमाई के मामले में एक अलग ही रिकॉर्ड को सेट किया है और फैंस इस फिल्म को खूब पसंद करते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द SRK अपनी बेटी सुहाना खान के साथ किंग फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

शाहरुख खान की किंग से पहले नेशनल अवार्ड जीतना लोगों के बीच चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

मार्च 23, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 23, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 23, 2026

PM Modi

मार्च 23, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 23, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 23, 2026