---Advertisement---

Sharmistha Panoli को क्या किया जा रहा Operation Sindoor को लेकर टार्गेट? जानिए क्यों सपोर्ट में खड़े हुए Kangana Ranaut के बाद पवन कल्याण और Amit Malviya

Sharmistha Panoli: शर्मिष्ठा पनोली को लेकर सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के बाद सामने आए पवन कल्याण और अमित मालवीय, मिल रहा है सपोर्ट तो बंगाल पुलिस और ममता बनर्जी सरकार पर निशान साधा जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 1, 2025 3:10 अपराह्न

Sharmistha Panoli
Follow Us
---Advertisement---

Sharmistha Panoli: शर्मिष्ठा पनोली 22 साल की लॉ स्टूडेंट जो सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर सिर्फ उन लोगों के खिलाफ आवाज उठाती हुई नजर आई जिन्होंने पहलगाम हमले को लेकर चुप्पी बरकरार रखने में अपनी भलाई समझी। वहीं कथित तौर पर ऑपरेशन सिंदूर के बाद धर्म विशेष टिप्पणी को लेकर समस्या बढ़ गई। बीते दिन कोलकाता पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किया गया है। पुणे में हुई उनकी गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है। वहीं भाजपा नेता उनके सपोर्ट में खड़े नजर आए हैं। पहले कंगना रनौत और अब अमित मालवीय का उन्हें साथ मिला है। दूसरी तरफ पवन कल्याण ने भी Sharmistha Panoli के सपोर्ट में पोस्ट किया। आइए जानते हैं पूरी खबर।

22 साल की शर्मिष्ठा पनोली को लेकर बवाल के खिलाफ लोग

पुणे में लॉ की पढ़ाई करने वाली 22 साल की Sharmistha Panoli की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को वह लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करती रही। हालांकि इससे पहले ही आपत्तिजनक पोस्ट को डिलीट कर दिया गया था। इतना ही नहीं माफी की भी मांग की गई थी जब कोलकाता पुलिस ने अरेस्ट किया तो सोशल मीडिया पर सपोर्ट में लोग आने लगे। रिपोर्ट की माने तो धर्म पर आधारित उन्होंने एक पोस्ट किया था कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया और उनकी भावना किसी भी धर्म को ठेस पहुंचाने की नहीं थी।

Kangana Ranaut ने सपोर्ट में Sharmistha Panoli के लिए क्या कहा

बीते दिन कंगना रनौत ने शर्मिष्ठा पनोली की हुई गिरफ्तारी को लेकर पोस्ट किया था और इसे गलत करार दिया था। उन्हें छोड़ने की भी मांग की थी और लिखा था, “मैं सहमत हूं की Sharmistha Panoli ने अपनी अभिव्यक्ति के लिए कुछ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया लेकिन ऐसे शब्द आजकल ज्यादातर युवा इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने अपने बयानों के लिए माफी मांगी यह पर्याप्त होना चाहिए उन्हें आगे धमकाने या परेशान करने की कोई नहीं है। उन्हें तुरंत रिहा कर देना चाहिए।”

शर्मिष्ठा पनोली के साथ खड़े हुए Pawan Kalyan

Sharmistha Panoli को लेकर पवन कल्याण ने भी एक पोस्ट किया है और इस दौरान उन्होंने कहा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कानून की छात्रा शर्मिष्ठा पनोली ने अपनी बात रखी। उनके शब्द कुछ लोगों को दुख पहुंचाने वाले और खेद जनक लगे। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की वीडियो डिलीट किया और माफी मांगी। पश्चिम बंगाल पुलिस ने शर्मिष्ठा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तुरंत कार्रवाई की लेकिन जब टीएमसी के चुने हुए नेता संसद सनातन धर्म का मजाक उड़ाते हैं तो लाखों लोगों को जो गहरा तीखा दर्द होता है उसका क्या। जब हमारे धर्म को गंध धर्म कहा जाता है तो उनकी गिरफ्तारी कहां है। हमेशा निंदा की जानी चाहिए। धर्मनिरपेक्षता कुछ लोगों के लिए ढाल और दूसरों के लिए तलवार नहीं है। पश्चिम बंगाल पुलिस पूरा देश देख रहा है मैं शर्मिष्ठा के साथ खड़ा हूं।”

शर्मिष्ठा पनोली मसले में Amit Malviya ने ममता सरकार पर उठाए सवाल

Sharmistha Panoli की बात करें तो उन्हें लेकर अमित मालवीय ने पोस्ट किया, “एक वीडियो के लिए गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है जिसे उन्होंने 15 मई को ही डिलीट कर दिया था और इसके लिए उन्होंने साथ से माफी भी मांगी थी। कोलकाता पुलिस जल्दबाजी में काम कर रही है। अब यह कानून और व्यवस्था के बारे में नहीं है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद कहीं ज्यादा विभाजनकारी बयान दिए हैं जिनके दूरगामी परिणाम हुए हैं जिसमें कई मौके पर दुखद जान माल का नुकसान और संपत्ति का विनाश शामिल है। भारत देख रहा है। यह सिर्फ पश्चिम बंगाल का मामला नहीं है यह दर्शाता है कि कैसे एक युवा हिंदू महिला को वोट बैंक को खुश करने के लिए निशाना बनाया जा रहा है।”

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rashifal 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Kiara Advani

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026