---Advertisement---

Air India में टूटी सीट पर सफर कर Shivraj Singh Chauhan ने बयां किया अपना दर्द, एक्स पर पोस्ट कर Tata प्रबंधन को लिया आड़े हाथ

Shivraj Singh Chauhan: केंद्रीय कृषि मंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर एक ऐसा ट्वीट किया, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 22, 2025 1:11 अपराह्न

Shivraj Singh Chauhan
Follow Us
---Advertisement---

Shivraj Singh Chauhan: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के ट्वीट ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है, दरअसल कृषि मंत्री एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोपाल से दिल्ली आ रहे थे, उन्होंने Air India फ्लाइट क्रमांक AI436 में टिकट बुक कराया था, लेकिन एयर इंडिया ने उन्हें एक ऐसी सीट दी जो टूटी हुई थी, उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर इसे लेकर एक ट्वीट किया, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसपर तरह-तरह के रिएक्शन भी दिए है, साथ ही केंद्रीय मंत्री ने Tata प्रबंधन पर भी कई तरह के सवाल खड़े किए है। चलिए आपको बताते है कि क्या है पूरा माजरा।

टूटी सीट पर सफर कर Shivraj Singh Chauhan ने बयां किया अपना दर्द

आपको बता दें कि केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chauhan ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स बताया कि “आज उन्हें दिल्ली से भोपाल आना था, चंडीगढ़ में किसान संगठन के माननीय प्रतिनिधियों से चर्चा करने के लिए। केंद्रीय मंत्री ने यात्रा के लिए Air India की फ्लाइट नंबर AI436 में टिकिट करवाया था,

जहां उन्हें सीट नंबर 8C आवंटित हुई। जैसे ही वह सीट पर बैठे सीट टूटी और अंदर धंसी हुई थी, बैठना तकलीफदायक था। जब मैंने विमानकर्मियों से पूछा कि खराब सीट थी तो आवंटित क्यों की? उन्होंने बताया कि प्रबंधन को पहले सूचित कर दिया था कि ये सीट ठीक नहीं है, इसका टिकट नहीं बेचना चाहिए। ऐसी एक नहीं और भी सीटें हैं”।

Tata प्रबंधन पर शिवराज सिंह चौहान ने लिया आड़े हाथ

उन्होंने आगे बताया कि सह यात्रियों ने मुझे बहुत आग्रह किया कि मैं उनसे सीट बदल कर अच्छी सीट पर बैठ जाऊं लेकिन मैं अपने लिए किसी और मित्र को तकलीफ क्यों दूं, मैंने फैसला किया कि मैं इसी सीट पर बैठकर अपनी यात्रा पूरी करूंगा। इसके बाद उन्होंने टाटा प्रबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मेरी मेरी धारणा थी कि टाटा प्रबंधन के हाथ में लेने के बाद एयर इंडिया की सेवा बेहतर हुई होगी, लेकिन ये मेरा भ्रम निकला।

मुझे बैठने में कष्ट की चिंता नहीं है लेकिन यात्रियों से पूरा पैसा वसूलने के बाद उन्हें खराब और कष्टदायक सीट पर बैठाना अनैतिक है। क्या ये यात्रियों के साथ धोखा नहीं है? क्या आगे किसी यात्री को ऐसा कष्ट न हो, इसके लिए एयर इंडिया प्रबंधन कदम उठाएगा या यात्रियों की जल्दी पहुंचने की मजबूरी का फायदा उठाता रहेगा।

Shivraj Singh Chauhan के रिएक्शन पर Air India का आया जवाब

बता दें इस मामले पर अब Air India ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, शिवराज सिंह चौहान के इस रिएक्शन के बाद Air India ने इसका जनाब देते हुए लिखा कि “प्रिय महोदय, आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।

कृपया निश्चिंत रहें कि हम भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए इस मामले को सावधानीपूर्वक देख रहे हैं। हम आपसे बात करने के अवसर की सराहना करेंगे, कृपया हमें जुड़ने के लिए सुविधाजनक समय बताएं”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 21, 2026

Punjab News

जून 21, 2026

Punjab News

जून 21, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 21, 2026

Rashifal 22 June 2026

जून 21, 2026

Rain Alert 22 June 2026

जून 21, 2026