---Advertisement---

Sikkim cloudburst: सिक्किम में आई भीषण तबाही की यह है बड़ी वजह, सैटेलाइट तस्‍वीरें भी जारी; सैकड़ों लोग अब भी लापता

Sikkim cloudburst: उत्तर पूर्वी राज्य सिक्किम में फटे बादल के बाद बुधवार को तबाही का मंजर देखने को मिला। बादल फटने के चलते आई बाढ़ ने सिक्किम में खूब तबाही मचाई है। इस घटना में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि, 26 घायल हुए हैं। इसके अलावा 102 लोग ...

Read more

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: अक्टूबर 5, 2023 6:08 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 9:04 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sikkim cloudburst: उत्तर पूर्वी राज्य सिक्किम में फटे बादल के बाद बुधवार को तबाही का मंजर देखने को मिला। बादल फटने के चलते आई बाढ़ ने सिक्किम में खूब तबाही मचाई है। इस घटना में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि, 26 घायल हुए हैं। इसके अलावा 102 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिसमें 22 सेना के जवान हैं। वहीं, दूसरी ओर तबाही की एक बड़ी वजह सामने आई है। इस घटना को नेपाल में आए भूकंप से जोड़ा जा रहा है।

नेपाल में आया भूकंप बना तबाही की बड़ी वजह!

दरअसल, वैज्ञानिकों का मानना है कि नेपाल में आए भूकंप से सिक्किम की ल्होनक झील टूटी, जिससे उसमें दरारें आ गई। जैसे ही मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे बादल फटा तो एक साथ इतनी बारिश हुई की झील उसे रोक नहीं पाई। इससे तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई और नदी का जलस्तर 20 फीट तक बढ़ गया। बाढ़ के चलते नदी के साथ लगते इलाकों में घर और गाड़ियाx नदी के बहाव में बह गई। जिसमें आर्मी कैंप भी शामिल थे।

राहत-बचाव कार्य में जुटी सेना और NDRF

बाढ़ से 22 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 1 हजार से अधिक लोग निकाले गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव अभियान चलाए जा रहे हैं। भारतीय सेना और NDRF की टीम भी खोज अभियान में जुटी हुई है। वायुसेना को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है। विपरीत परिस्थितियों को देखते हुए एनडीआरएफ की और टीमें सिक्किम भेजी जाएंगी।

मदद के लिए सेना ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

वहीं, आर्मी ने बाढ़ के बाद अपनों को खोज रहे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। जिससे आप संपर्क करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पूर्वी सिक्किम आर्मी से 8756991895 और उत्तरी सिक्किम आर्मी से 8750887741 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही, आर्मी से लापता सैनिकों के बारे में जानकारी के लिए 7588302011 पर जानकारी ली जा सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 7, 2026

Rashifal 8 April 2026

अप्रैल 7, 2026

Punjab News

अप्रैल 7, 2026

Punjab News

अप्रैल 7, 2026

कल का मौसम 8 April 2026

अप्रैल 7, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 7, 2026

Leave a Comment