---Advertisement---

Sikkim Flood: भीषण त्रासदी की चपेट से अब भी नहीं उबर पाया सिक्किम, बढ़ती जा रही मृतकों की तादाद, बचाव कार्यों में मौसम बरपा रहा ‘कहर’

Sikkim Flood: सिक्किम में बादल फटने से जो त्रासदी राज्य के समक्ष आई है उसकी चपेट में राज्य की ज्यादातर आबादी है। खबर है कि इस बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 56 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 140 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं जिसमें सेना के जवान भी शामिल हैं।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 7, 2023 7:07 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sikkim Flood: सिक्किम में बादल फटने से जो त्रासदी राज्य के समक्ष आई है उसकी चपेट में राज्य की ज्यादातर आबादी है। सिक्किम अब भी इस भीषण त्रासदी से उबर नहीं पा रहा है। खबर है कि इस बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 56 लोगों की मौत हो गई है जो कि बीते दिनों से ज्यादा है। वहीं 140 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं जिसमें सेना के जवान भी शामिल हैं। मृतकों को लेकर जो आंकड़ा सामना आया है उसके तहत 26 शव सिक्किम से बरामद किए गए और साथ ही 30 शव पश्चिम बंगाल में तीस्ता नदी के बेसिन में पाए गए हैं। वहीं इसके अलावा सेना और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से राहत कार्य जारी है और लगातार लापता लोगों को खोजा जा रहा है। हालाकि खराब मौसम के कारण राहत बचाव कार्य में भी मुश्किल आ रही है। वहीं सरकार ने इस क्रम को देखते हुए तत्काल रुप से मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है और साथ ही राहत शिविरों में ठहरे लोगों के लिए 2000 रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की गई है। मौसम विभाग की माने को राज्य को आज बारिश से राहत मिलती नजर आ रही है।

हजारों की संख्या में पर्यटक फंसे

सिक्किम में आए इस भीषण बाढ़ की चपेट में हजारों की तादाद में पर्यटक फंसे हैं। मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी सिक्किम में अब तक लगभग 3000 पर्यटकों के फंसे होने की सूचना है। इसके लिए सेना की ओर से हवाई बचाव अभियान चलाया जा रहा है। हालाकि खराब मौसम के कारण इसमें दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। खबर है कि सेनी की ओर से भेजे गए MI-17 हेलिकॉप्टर को खराब मौसम के कारण सफलता नहीं मिल सकी है। बता दें कि प्रभावित क्षेत्रों के निचले इलाकों में बादल छाए रहने के कारण विजिबिलिटी की समस्या का सामना भी करना पड़ा है। ऐसे में बाढ़ की चपेट में पंसे पर्यटकों को निकालने में दिक्कत आ रही है।

बाढ़ ने मचाई भीषण तबाही

सिक्किम में अचानक आई बाढ़ ने राज्य में भीषण तबाही मचाई है। मिली जानकारी के अनुसार राहत कार्य के जारी रहने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़ रही है। वहीं चारो तरफ मलबा ही मलबा नजर आ रहा है। इस बाढ़ की चपेट में आने से अब तक राज्य के करीब 25000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जिन्हें अन्य जगहों पर जाकर शरण लेनी पड़ी है। वहीं इसके अलावा 1200 से ज्यादा लोगों के मकान इस बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इसके अतिरिक्त कई पुल, सड़कें और अन्य प्रमुख ढ़ांचा भी इसकी चपेट में आने से बुरी तरह से तबाह हो गए हैं। सेना व आपदा प्रबंधन के कर्मचारियों द्वारा प्रभावित लोगों को अलग-अलग राहत शिविरों में शरण लेने के लिए पहुंचाया जा रहा है।

सरकार की तरफ से आर्थिक मदद का ऐलान

सिक्किम में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए सरकार द्वारा आर्थिक मदद की घोषणा भी की गई है। इसके तहत सिक्किम सरकार द्वारा मृतकों के परिवारों के लिए 4 लाख रुपये का मुआवजा देने और साथ ही राहत शिविरों में ठहरे लोगों के लिए 2000 रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। वहीं इसके अलावा सरकार का कहना है कि राज्य में आई इस भीषण बाढ़ से हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और इसका आंकलन लगाने के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी। सरकार की प्रथम प्राथमिकता लोगों की जान बचाना और उन्हें राहत पहुंचाना है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से भी इस क्रम में लोगों को राहत देने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के केंद्रीय हिस्से से 44.8 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि की मंजूरी दी गई है। वहीं ये भी खबर है कि केन्द्र की ओर से एक टीम प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आंकलन करेगी जिसके बाद से आगे का निर्णय लिया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment