---Advertisement---

SSC Junior Engineer Recruitment: क्या आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? यहां 1731 पदों पर बंपर भर्ती, देखें वैकेंसी डिटेल्स

SSC Junior Engineer Recruitment: सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा धारक SSC Junior Engineer Recruitment के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। SSC JE 2025 परीक्षा 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाली है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अगस्त 6, 2025 9:37 पूर्वाह्न

SSC Junior Engineer Recruitment (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

SSC Junior Engineer Recruitment: जूनियर इंजीनियर भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर के विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से जुड़े 1731 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर SSC Junior Engineer Notification 2025 देख सकते हैं।

SSC Junior Engineer Recruitment: वैकेंसी डिटेल्स

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम आने वाली है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्तियां करने जा रहा है। इनमें से कुल 1731 पदों में से 790 पद बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन में सिविल इंजीनियरों के लिए जारी किए गए हैं। जो केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा, ध्यान दें कि 163 पद मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों के लिए हैं। सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा धारक SSC Junior Engineer Recruitment के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। SSC JE 2025 परीक्षा 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाली है।

SSC Junior Engineer Recruitment: महत्वपूर्ण जानकारी

एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती अभियान के जरिए कई प्रमुख विभागों के रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (सिविल)- 202 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है। वहीं, मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) में 136 पद भरे जाएंगे। जबकि योग्य उम्मीदवार केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, डीजीक्यूए-नौसेना, रक्षा मंत्रालय और केंद्रीय जल आयोग में कई पदों पर नौकरी पा सकेंगे। मालूम हो कि कर्मचारी चयन आयोग जेई परीक्षा केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप-बी पदों के लिए एक राष्ट्रव्यापी भर्ती अभियान है। SSC JE Recruitment 2025 से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर वैकेंसी अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें: Bihar BSSC Recruitment 2025: बिहार में निकली है बंपर वैकेंसी, इन विभागों में 3727 ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर होगी भर्ती, जानें डिटेल

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026