---Advertisement---

G-20 Summit में विदेशी महमानों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, हिंडन एयरपोर्ट से दिल्ली तक 81 कटों को किया जाएगा बंद

G-20 Summit: उत्तर प्रदेश के हिंडन एयरपोर्ट से दिल्ली तक विदेशी मेहमानों को भेजने वाले रास्तों को चिह्नित किया जा चुका है। इस दौरान पुलिस की तैयारी ये है कि, करहेड़ा, एलिवेटेड और न्यू लिंक पर 81 जगह बने अवैधकतों कटों को बंद किया जाएगा।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 3, 2023 11:33 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

G-20 Summit: राजधानी दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन 9 सितंबर से किया जाएगा। ऐसे में दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में G-20 शिखर सम्मेलन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। G-20 में भारत अमेरिका, चीन, रूस, ब्राजील, कनाडा, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, कोरिया गणराज्य, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके और यूरोपीय संघ शामिल है। इन सभी देशों के बड़े नेता भारत में होने जा रही G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आएंगे। ‌ऐसे में विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

81 जगह बने अवैधकतों कटों को किया जाएगा बंद

इसी कड़ी में आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश के हिंडन एयरपोर्ट से दिल्ली तक विदेशी मेहमानों को भेजने वाले रास्तों को चिह्नित किया जा चुका है। इस दौरान पुलिस की तैयारी ये है कि, करहेड़ा, एलिवेटेड और न्यू लिंक पर 81 जगह बने अवैधकतों कटों को बंद किया जाएगा। इसी के साथ जब विदेशी मेहमान इन रास्तों से गुजर रहे होंगे तब आम लोगों का इन रास्तों पर आवाजाही भी रोक दी जाएगी। इसी के साथ ऐसा बताया जा रहा है कि, हिंडन एयरपोर्ट से लेकर यूपी गेट तक के बीच करीब 1000 पुलिसकर्मी विदेशी मेहमानों की सुरक्षा में तैनात किए जाएंगे।

विदेशी महमानों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

दरअसल भारत में होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन के लिए विदेशी मेहमान उत्तर प्रदेश के हिंडन एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग के रास्ते दिल्ली पहुंचेंगे /इस दौरान विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और भी कड़ा किया जा रहा है। ऐसे में आपको बता दें कि, एयरपोर्ट से दिल्ली की ओर जाते हुए विदेशी मेहमानों की सुरक्षा में किसी भी तरह की चुक ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

इसके लिए हिंडन एयरपोर्ट से यूपी गेट तक दिल्ली वजीराबाद रोड और पसौंडा नागद्वार तक के सभी कट बंद कर दिए जाएंगे। इसी के साथ सिविल टर्मिनल में तीन स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने एयरपोर्ट के चपे-चपे पर पुलिसकर्मी को तैनात किया जाएगा। ऐसा बताया जा रहा है कि, एयरपोर्ट से दिल्ली तक जाने के लिए विदेशी मेहमानों की सुरक्षा का घेरा इतना मजबूत होगा कि इस पर एक परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

जुलाई 17, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

जुलाई 17, 2026

Rain Alert 18 June 2026

जुलाई 17, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 17, 2026