---Advertisement---

Swatantra Bhardwaj चढ़ा दिल्ली पुलिस के हत्थे, Jantar Mantar पर छात्रा के पिता से मारपीट का आरोप, जानें डिटेल्स

Swatantra Bhardwaj: दिल्ली पुलिस ने दक्षिणपंथी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर से हिरासत में लिया है। स्वतंत्र भारद्वाज पर दिल्ली जंतर-मंतर सीजेपी प्रदर्शन में शामिल निशु आज़ाद के पिता संजय कुमार पर कथित तौर पर हमला करने का आरोप है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: सितम्बर 4, 2026 10:01 अपराह्न

Swatantra Bhardwaj
Follow Us
---Advertisement---

Swatantra Bhardwaj: दिल्ली पुलिस ने दक्षिणपंथी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर से हिरासत में लिया है। स्वतंत्र भारद्वाज पर आरोप है कि उसने कथित तौर पर दिल्ली जंतर मंतर प्रदर्शन में शामिल निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ मारपीट की थी। पूरा मामला उस समय तूल पकड़ लिया जब कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका अपनी कार्यकर्ता निशु आजाद और उनके पिता संजय के लिए न्याय की मांग को लेकर शुक्रवार नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की थी।

दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में गिरफ्तार करने का दिया था आश्वासन

कॉकरोच जनता पार्टी के शीर्ष प्रतिनिधियों ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि दिल्ली पुलिस ने आश्वासन देते हुए कहा है कि जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता पर हमला करने के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि, पुलिस ने एफआईआर में एससी-एसटी कानून की धारा भी जोड़ी है।

Swatantra Bhardwaj मामले से सुर्खियों में आया

मालूम हो कि ये मुद्दा तब गरमाया जब एक वायरल वीडियो में कथित तौर पर स्वतंत्र भारद्वाज नाम के एक व्यक्ति को ये कहते हुए देखा गया कि उन्होंने निशु के पिता का सर फोड़ा और इस स्थिति में उन पर हत्या के प्रयास का मामला बनता था, लेकिन कुछ नेताओं के फोन कॉल की वजह से उन्हें छोड़ दिया गया।

कुछ घंटे बाद दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से हिरासत में लिया

आपको बता दें कि आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिये जाने के कुछ ही घंटे बाद, दिल्ली पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया है। सूत्र बताते हैं कि स्वतंत्र भारद्वाज नैथला गांव से मोटरसाइकिल पर सवार होकर खुर्जा की ओर जा रहा था और अपनी पहचान छुपाने के लिए उसने हेलमेट पहन रखा था। हालांकि, भारद्वाज पुलिस को चकमा देने में सफल नहीं हो सका। पहले से ही सादे कपड़ों में पुलिस की कई टीमें तैनात की गईं थी। उसका पता लगाने के लिए पुलिस ने स्थानीय पत्रकारों से भी पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि काफी मशक्कत के बाद आखिरकार दिल्ली पुलिस स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लेने में सफल हो गई।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 19, 2026

Punjab News

अक्टूबर 19, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 19, 2026

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026