---Advertisement---

Swatantra Bhardwaj के बयान से बढ़ी बीजेपी की टेंशन, राहुल गांधी ने ट्वीट कर भाजपा पर साधा निशाना, जानें पूरा मामला

Swatantra Bhardwaj: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन का एक पॉडकास्ट वीडियो सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 4, 2026 11:29 पूर्वाह्न

Swatantra Bhardwaj
Follow Us
---Advertisement---

Swatantra Bhardwaj: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन का एक पॉडकास्ट वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर सवाल खड़े किए हैं। बता दें कि वीडियो में Swatantra Bhardwaj ये दावा कर रहा है कि उसने उन्होंने निशु के पिता का सर फोड़ा और इस स्थिति में उन पर हत्या के प्रयास का मामला बनता था लेकिन दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के फोन की वजह से उन्हें छोड़ दिया गया।

हालांकि इसके बाद स्वतंत्र भारद्वाज ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अपनी सफाई दी है। वहीं अब इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मामले पर बीजेपी को घेरा है।

Swatantra Bhardwaj के बयान से बढ़ी बीजेपी की टेंशन

दरअसल Swatantra Bhardwaj नाम के एक व्यक्ति एक वीडियो में कहता हुआ नजर आ रहा है कि उसने निशु के पिता का सर फोड़ा है। इस स्थिति में उन पर हत्या के प्रयास का मामला बनता था लेकिन दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के फोन की वजह से उन्हें छोड़ दिया गया। इस बयान के बाद सियासत गरमा गई है।

इस मामले पर आप और कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर नजर आ रही है। इस मामले पर राहुल गांधी ने निशु के एक वीडियो को रीट्वीट करते हुए तीखा प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि निशु सीजेपी प्रदर्शन के दौरान चर्चा में आई थी।

राहुल गांधी ने बीजेपी को घेरा

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “निशु, घबराने की ज़रूरत नहीं है। मैं तुम्हारे साथ हूँ। साफ है कि तुम्हें इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि तुम अपने समुदाय और छात्रों के हक़ की आवाज़ उठाती हो। अमित शाह की दिल्ली पुलिस एक तरफ़ छात्रों के साथ अमानवीय बर्बरता करती है।

दूसरी तरफ़ एक दलित लड़की के पिता का सिर फोड़ने वाला अपराधी खुलेआम घूम रहा है। नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी – ऐसे अपराधी को आपका और आपकी पार्टी के लोगों का संरक्षण क्यों है? अब भी कार्रवाई होगी या किसी को बचाते रहेंगे”?  हालांकि इसे लेकर Swatantra Bhardwaj  की सफाई सामने आई है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Arvind Kejriwal

अक्टूबर 22, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Rashifal 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 22, 2026