---Advertisement---

‘झूठ की गूंज..’ जीडीपी में जबरदस्त उछाल के बीच PM Modi का राहुल गांधी पर तीखा तंज, जारी किया वीडियो, जानें सबकुछ

PM Modi: दुनियाभर में जारी उथल पुथल के बीच भारत ने एक नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है। जिसने पूरी दुनिया को सकते में डाल दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 1, 2026 11:18 पूर्वाह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: दुनियाभर में जारी उथल पुथल के बीच भारत ने एक नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है। दरअसल पहली तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.8 पहुंच गया है। जो दुनिया में सबसे अधिक है। गौरतलब है कि अमेरिका-ईरान युद्ध से गहराए एनर्जी संकट को भी भारत ने काफी धैर्य से निपटा, जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। हालांकि खुदरा महंगाई में बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे चीनी समेत खाने-पीने के कई चीजों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। इसी बीच PM Modi ने एक वीडियो जारी किया है और राहुल गांधी समेत विपक्ष पर जोरदार तंज कसा है।

जीडीपी ग्रोथ में भारत की जबरदस्त उछाल

पूरी दुनिया में जंग की स्थिति बनी हुई है, तो कही पर कुदरती कहर से तबाही का मंजर देखने को मिला है। इसी बीच भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल पहली तिमाही में भारत का जीडीपी ग्रोथ 7.8 रहा। मालूम हो कि बीते कुछ महीनों में अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध ने तेल संकट खड़ा कर दिया था।

हालांकि मोदी सरकार की कार्यों का ही नतीजा है कि उथल पुथल के बाद भी भारत ने इसे काफी अच्छे से हैंडल किया। जिसका असर अब दिखा है। दुनिया में भारत इकलौता ऐसा देश है जहां जीडीपी की रफ्तार इतनी तेज है।

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

दरअसल PM Modi ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि “हमें ‘स्वदेशी’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को अपनाना चाहिए। हमें सिर्फ़ मौज-मस्ती के लिए विदेश यात्रा करने या विदेशों में शादियाँ करने से बचना चाहिए; इसके बजाय, हमें ‘भारत में शादियाँ’ करने के मंत्र का पालन करना चाहिए। जब ​​तक बहुत ज़रूरी न हो, हमें सोना खरीदने से भी बचना चाहिए। हम जितना ज़्यादा ‘स्वदेशी’ और आत्मनिर्भरता पर ज़ोर देंगे, मुझे उतना ही भरोसा है कि आज़ादी के 100 साल पूरे होने तक हम अपने युवाओं को एक ‘विकसित भारत’ सौंपेंगे।

आज की अपनी कड़ी मेहनत से हम निश्चित रूप से अपनी युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करेंगे। आइए, अपनी कोशिशों में कोई कसर न छोड़ें। हमारी नीतियाँ सही हैं और हमारे इरादे नेक हैं। 140 करोड़ भारतीयों की मिली-जुली ताकत देश को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए एकजुट हो रही है”। साथ ही उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि “दूसरी ओर, भारत के भीतर भी निराशा की गहराइयों में डूबे लोग चारों ओर ‘झूठ की गूंज’ फैला रहे हैं”।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Modi Putin Meet

सितम्बर 1, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Rashifal 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026