---Advertisement---

क्या रक्षाबंधन विज्ञापन पर Kriti Sanon और ब्रांड को नहीं है कोई पछतावा, फाउंडर ने वीडियो हटाने के पीछे बताया चौंकाने वाला कारण

Kriti Sanon: ज्वेलरी ब्रांड के लिए रक्षाबंधन कैंपेन को लेकर एक्ट्रेस का विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इस सब के बीच फाउंडर ने उन्हें सपोर्ट दिखाते हुए कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। जानिए पूरा माजरा क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 30, 2026 12:03 अपराह्न

Kriti Sanon
Follow Us
---Advertisement---

Kriti Sanon: ज्वेलरी ब्रांड में रक्षाबंधन को लेकर एक ऐड के कोलैबोरेशन ने जाहिर तौर पर एक्ट्रेस की मुसीबत बढ़ा दी है। जिस पर उन्हें लगातार विवादों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इस सब के बीच पहले ही ब्रांड की तरफ से इस पर सफाई दे दी गई थी और उसे हर मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था। अब जब विवाद कम नहीं हुआ तब फाउंडर ने इस पर रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है और एक बार फिर से कृति सेनन क्यों चर्चा में आ गई है। फाउंडर की बात से इतना तो तय है कि वह अपने ब्रांड विज्ञापन को गलत नहीं मानते हैं।

कृति सेनन को मिला ब्रांड का साथ

कृति सेनन विवाद पर ब्रांड के फाउंडर ने कहा, “मैं कृति के साथ हमारे रक्षाबंधन कैंपेन को लेकर चल रही बातचीत पर नजर रख रहा हूं, खासकर इस धारणा पर कि हम कैंपेन या इसके पीछे के संदेश का समर्थन नहीं करते। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं। कैंपेन के पीछे के उद्देश्य में हमारा विश्वास अभी भी अटल है। यह कैंपेन कृति के साथ मिलकर तैयार किया गया था और इसमें परिवारों को एकजुट करने वाले तरीके से रक्षाबंधन मनाने की हमारी साझा सोच झलकती है। कैंपेन के उद्देश्य और भावना को लेकर हम कृति से पूरी तरह सहमत हैं।”

क्यों कृति सेनन के वीडियो को हटाया गया

ब्रांड ने कृति सेनन के सपोर्ट में आगे कहा कि “कुछ स्टोरों के आसपास स्थिति बिगड़ने और घटनाओं के कारण हमारी जमीनी टीमों के लिए असुरक्षित माहौल बनने के चलते वीडियो को तुरंत हटाने का निर्णय लिया गया। उस समय हमारी पहली जिम्मेदारी थी कि हम अपने जमीनी कर्मचारियों और स्टोरों की शारीरिक सुरक्षा सुनिश्चित करें और मैं उन्हें कभी भी नुकसान नहीं होने देता। आप सभी को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ईशेन्द्र अग्रवाल, संस्थापक।”

Kriti Sanon का क्या है रक्षाबंधन विवाद

दरअसल सब की शुरुआत तब हुई जब एक ज्वेलरी ब्रांड के लिए कृति सेनन में विज्ञापन किया था। जहां वह रिविलिंग एथेनिक ड्रेस में नजर आई। हालांकि उनके लुक को लेकर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे और हिंदू त्योहार और संस्कृति का मजाक उड़ाने का आरोप लगाने लगे। विवाद बढ़ने के बाद ज्वैलरी ब्रांड ने उस विज्ञापन वीडियो को हटाकर कहा कि उनका मकसद धार्मिक या सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। वहीं इस पर कृति सेनन ने भी प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि अक्सर किसी महिला के कपड़ों को संस्कृति और परंपराओं के प्रति उसके सम्मान से क्यों जोड़ा जाता है। जहां इस मसले पर राहुल गांधी ने उन्हें सपोर्ट किया था तो वहीं कंगना रनौत ने निशाना साधा था।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026