---Advertisement---

क्या टारगेट हुई Kriti Sanon! ब्रांड ने माफी मांगकर विवादित विज्ञापन पर लिया ये एक्शन, जानें 2 गुट में बंटे यूजर्स की राय

Kriti Sanon: रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर एक्ट्रेस को लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इस सब के बीच आखिर ब्रांड की तरफ से माफी मांग कर क्या कहा गया और किस तरह से एक्शन लिया गया। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 26, 2026 4:25 अपराह्न

Kriti Sanon
Follow Us
---Advertisement---

Kriti Sanon: रक्षाबंधन के मौके पर ज्वेलरी ब्रांड जीवा की तरफ से एक विज्ञापन जारी किया गया जिसमें व्हाइट कलर के ब्रालेट और श्रग को स्टाइल की हुई कृति सेनन नजर आती है। इस विज्ञापन पर बवाल होने लगा। भारतीय संस्कृति और त्योहार की मर्यादा को अपमान करने का आरोप लगाया गया। इसकी वजह से लगातार कंट्रोवर्सी का सामना एक्ट्रेस को करना पड़ा। हालांकि ट्रोलर्स को जवाब देते हुए अपने पहनावे पर सफाई देती हुई कृति सेनन ने लोगों के मुंह को बंद करने का काम किया। बाद में अब ब्रांड ने उस विवादित विज्ञापन को हटा दिया है और माफी की मांग की है।

ब्रांड ने माफी की मांग के साथ क्या कहा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tcx.official (@tcx.official)

विवादित विज्ञापन को लेकर बात करते हुए ब्रांड ने लिखा, “हम भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों के प्रति सर्वोच्च आदर और गहरा सम्मान रखते हैं। एक ब्रांड के रूप में, हम हमेशा से ही इन खुशी के पलों को पूरे परिवार के साथ मनाने में विश्वास रखते आए हैं और इस बार हम अपने पालतू जानवरों तक भी प्यार और उत्सव का विस्तार करना चाहते थे। यदि हमारे हालिया विज्ञापन ने अनजाने में समाज के कुछ वर्गों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, तो ऐसा हमारा बिल्कुल भी इरादा नहीं था। सम्मान के तौर पर, हमने उक्त विज्ञापन को सभी मीडिया से हटा लिया है। त्योहारी मौसम में आप सभी को ढेर सारा प्यार और सकारात्मकता मिले!”

विवाद पर Kriti Sanon ने दी थी सफाई

वहीं इससे पहले विज्ञापन पर ट्रोलिंग के बीच कृति सेनन ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि “त्योहारों का सार आपके द्वारा पहने जाने वाले कपड़ों में नहीं है, बल्कि उन भावनाओं और अर्थों में है जो आप परंपराओं के प्रति रखते हैं। मैं और मेरी बहन एक-दूसरे को राखी बांधते हैं। हम जानते हैं कि हम एक-दूसरे की रक्षा उसी तरह कर सकते हैं जैसे एक भाई करता है। हमारे लिए, यह प्रार्थना और वादा हमारे कुत्तों पर भी लागू होता है! आखिरकार, वे तो परिवार के सदस्य हैं! और हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए?”

क्यों ट्रोल हुई कृति सेनन

दरअसल कृति सेनन की तरफ से रिवीलिंग ड्रेस पहनने और कुत्ते को पहले राखी बांधने पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा जिस पर एक्ट्रेस ने कहा कि “जातीय फैशन में वर्षों से बदलाव आया है, लेकिन फिर भी एक महिला का अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान केवल उसके कपड़ों से ही मापा जाता है! संस्कृति और परंपराएं उनके दिल में बसी हैं, उनके गले के हार में नहीं!” जहां कुछ लोगों का कहना है कि जानबूझकर कृति सेनन को टारगेट किया गया तो कुछ ने कहा कि कभी क्रिसमस और ईद पर ऐसी ड्रेस पहन कर दिखाओ। वही एक यूजर ने कहा कि सबको अपने मनमुताबिक ड्रेस पहनने का हक है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026