---Advertisement---

संगीत की धुन पर खूब झूमीं तंजानिया की राष्ट्रपति, PM Modi भी कुछ यूं हुए मग्‍न, देखें Viral Video

Viral Video: तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया हसन सोमवार (9 अक्टूबर) को भारत दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की। इस दौरान दोनों नेताओं ने हैदराबाद हाउस में दोपहर का लंच किया। हैदराबाद हाउस में तंजानिया की राष्ट्रपति के लिए खास तैयारियां की गईं थी। इस दौरान उनके लिए ...

Read more

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: अक्टूबर 9, 2023 1:10 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया हसन सोमवार (9 अक्टूबर) को भारत दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की। इस दौरान दोनों नेताओं ने हैदराबाद हाउस में दोपहर का लंच किया। हैदराबाद हाउस में तंजानिया की राष्ट्रपति के लिए खास तैयारियां की गईं थी। इस दौरान उनके लिए तंजानियन गाना भी बजाया गया, जिसे सुनकर तंजानिया की राष्ट्रपति और अन्य प्रतिनिधि काफी खुश हुए।

संगीत की धुन पर खूब झूमीं तंजानिया की राष्ट्रपति

गाना सुनते ही राष्ट्रपति स्वयं खड़ी हुईं और संगीत मंडली को कुछ उपहार दिए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राष्ट्रपति सहित तंजानिया प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों गाने पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। लंच पर बैठने से पहले टीम के सभी सदस्यों को उपहार दिए गए।

वीडियो में PM Modi को भी अपनी मेज पर बैठकर संगीत सुनते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान PM मोदी भी गाने की धुन में पूरी तरह मग्‍न दिखे। गाने की धुन पर झूमने के बाद राष्ट्रपति सामिया हसन PM मोदी के बगल वाली सीट पर जाकर बैठ गईं।

अपने संबोधन में क्या बोले PM मोदी?

लंच के दौरान अपने संबोधन में PM मोदी ने कहा कि तंजानिया और भारत के रिश्ते आज निर्णायक मोड़ पर हैं। हम अपनी दीर्घकालिक मित्रता के आधार पर एक रणनीतिक साझेदारी बना रहे हैं। आपसी व्यापार और निवेश के लिए, तंजानिया और भारत महत्वपूर्ण भागीदार हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और जल आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी सहयोग कर रहे हैं। जिससे दोनों देशों में जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment