---Advertisement---

9 मामले, 8 कर्मचारियों पर आरोप! TCS Nashik Case में SIT की जांच के बीच अगले खुलासे पर टिकीं नजरें, गिरफ्तारी तेज

TCS Nashik Case में एसआईटी जांच को रफ्तार दे रही है। इस बीच अगले खुलासे पर सबकी नजरें टिकीं हैं। इस मामले में 8 आरोपियों पर कुल 9 प्राथमिकी दर्ज हुई है और 7 गिरफ्तार हुए हैं। एक आरोपी निदा खान की तलाश जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 24, 2026 12:44 अपराह्न

TCS Nashik Case
Follow Us
---Advertisement---

TCS Nashik Case: चर्चित धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले पर लोगों की नजरें टिकीं हैं। यहां बात महाराष्ट्र के नासिक में स्थित टीसीएस की बीपीओ शाखा के संदर्भ में हो रही है। दरअसल, यहां 8 कर्मचारियों (6 पुरुष, 2 महिला) पर धर्मांतरण के लिए उकसाने और यौन उत्पीड़न के कुल 9 मामले दर्ज हुए हैं। नासिक टीसीएस केस की मास्टरमाइंड बताई जा रही निदा खान अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से गठित एसआईटी इस प्रकरण की जांच कर रही है। इस जांच के बीच अगले खुलासे पर सबकी नजरें टिकीं हैं।

TCS Nashik Case में SIT की जांच के बीच अगले खुलासे पर टिकीं नजरें

महाराष्ट्र सरकार द्वारा गठित एसआईटी टीसीएस नासिक केस की जांच को गति दे रही है। पीड़िताओं की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। एक के बाद कई दावे सामने आ रहे हैं। इस बीच सबकी नजरें अगले खुलासे पर टिकीं हैं। यौन उत्पीड़न की शिकायत के आधार पर शुरू हुई मामले की जांच में धर्मांतरण का एंगल तक सामने आ चुका है। एक आरोपी निदा खान अभी तक फरार बताई जा रही है। इस बीच टीसीएस सामान्य की तरह पुन: काम शुरू कर चुका है। दावा किया जा रहा है कि टीसीएस नासिक केस में कुछ और खुलासे हो सकते हैं, जो लोगों को हैरान करेंगे।

निदा खान की तलाश के बीच तेज हुई कार्रवाई

आरोपी महिला कर्मचारी निदा खान अभी फरार चल रही है। निदा ने अपनी प्रेग्नेंसी का दावा करते हुए कोर्ट से अंतरिम राहत की अपील की थी। हालांकि, उसे कोर्ट से झटका मिला। इस प्रकरण में एसआईटी व पुलिस की टीम निदा खान की तलाश में जुटी हैं। शेष आरोपियों को प्राथमिकी के आधार गिरफ्तार कर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें हिरासत में भेजा गया है। सभी आरोपी नासिक रोड जेल में बंद हैं। टीसीएस इस पूरे घटनाक्रम की जांच में पूर्णत: सहयोग करते हुए दोषी आरोपियों को सजा दिलाने का पक्षधर है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 9 June 2026

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Heatwave Alert 9 June 2026

जून 8, 2026

Anurag Dhanda

जून 8, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 8, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 8, 2026