---Advertisement---

TCS Nashik Case: आरोपी निदा खान की प्रेग्नेंसी के दावों के बीच सामने आए CEO कृतिवासन! ताजा कार्रवाई को लेकर दी जानकारी; जानें

TCS Nashik Case को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में संग्राम छिड़ा है। इसी बीच कंपनी के सीईओ के कृतिवासन ने आरोपी निदा खान से जुड़े दावों को गलत बताया है। कृतिवासन ने कंपनी की ओर से की गई कार्रवाई के संदर्भ में भी जानकारी दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 18, 2026 10:45 पूर्वाह्न

TCS Nashik Case
Follow Us
---Advertisement---

TCS Nashik Case: छोटे से शहर से निकली एक बात दूर तलक पहुंच चुकी है और संग्राम का दौर छिड़ा है। यहां बात महाराष्ट्र के नासिक में स्थित टीसीएस की बीपीओ यूनिट के संदर्भ में हो रही है। आरोप के मुताबिक टीसीएस की बीपीओ में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण की कोशिश हुई थी।

इस प्रकरण को लेकर टीसीएस के सीईओ के. कृतिवासन का बयान भी आया है। प्रकरण में आरोपी निदा खान की प्रेग्नेंसी के दावों के बीच कृतिवासन ने पक्ष रखा है। टीसीएस सीईओ ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द से जल्द सच्चाई सामने आएगी जिसके आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी निदा खान की प्रेग्नेंसी के दावों के बीच सामने आए CEO कृतिवासन!

कंपनी के सीईओ के कृतिवासन धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर सामने आए हैं। आरोपी कथित एचआर निदा खान की प्रेग्नेंसी के दावों के बीच कृतिवासन ने अहम जानकारी दी है। सीईओ ने स्पष्ट किया है कि मानव संसाधन प्रबंधक के रूप में नामित की जा रही निदा खान न तो मानव संसाधन प्रबंधक हैं और न ही भर्ती के लिए जिम्मेदार हैं। उसने कोई नेतृत्व संबंधी जिम्मेदारियां नहीं संभाली है।

सीईओ कृतिवासन का ये बयान ऐसे समय में सामने आया है जब पुलिस ने निदा खान को इस पूरे घटनाक्रम में मास्टरमाइंड के रूप में देखा है। उसे एचआर के तौर पर कई मीडिया रिपोर्ट्स में जगह मिली है। कृतिवासन का साफ कहना है कि टीसीएस के स्वतंत्र निदेशक केकी मिस्त्री की अध्यक्षता में निगरानी समिति का गठन किया है। ये समिति घटना की जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपेगी जिस आधार पर आगे ठोस कार्रवाई की जाएगी।

गंभीर आरोपों के बाद क्या TCS की नासिक यूनिट पर लटका ताला?

इस सवाल का स्पष्ट जवाब भी कंपनी के सीईओ के कृतिवासन ने दिया है। टीसीएस की नासिक बीपीओ यूनिट बंद होने से जुड़े तमाम खबरों के बीच उन्होंने इसका खंडन किया है। के कृतिवासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसी खबरें अफवाह मात्र हैं। नासिक बीपीई इकाई लगातार काम कर रही है और ग्राहकों को सेवाएं दे रही है। इकाई के बंद होने की खबरें प्रेस में बिल्कुल गलत हैं। सीईओ कृतिवासन की ये प्रतिक्रिया खबरों में है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

DA Hike

अप्रैल 18, 2026

Priyanka Chaturvedi

अप्रैल 18, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 18, 2026

TCS Nashik Case

अप्रैल 18, 2026

Pappu Yadav

अप्रैल 18, 2026