---Advertisement---

India Pakistan: जम्मू-कश्मीर में बच्चों को मोहरा बना रहे आतंकी, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

India Pakistan: जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। जहां आतंक फैलाने के लिए आतंकी अब बच्चों को मोहरा बना रहे हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 12, 2023 11:26 पूर्वाह्न

India Pakistan
Follow Us
---Advertisement---

India Pakistan: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान द्वारा फंड किए आतंकी लगातार जम्मू-कश्मीर में आतंक फैलाने और शांति भंग करने की कोशिश कर रहे है। इसी कड़ी में अब पाकिस्तान की एक नई साजिश का पर्दाफाश हुआ है। जिसमें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI (Inter Services Intelligence) बड़ी भूमिका निभा रहा है।

बच्चों को मोहरा बना रहे आतंकी

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान द्वारा फंड किए आतंकी अब बच्चों को मोहरा बना रहे हैं। इसमें ISI आतंकियों की मदद कर रही है। दरअसल, आतंकी महिलाओं, लड़कियों और किशोरों से हथियार और ड्रग्स की सप्लाई करवा रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें संदेश भेजने के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा रहा है। पाकिस्तान की इस साजिश का पर्दाफाश होते ही अब सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं।

हथियार-ड्रग्स की करवा रहे सप्लाई

समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, चिनार कॉर्प्स के GOC (General Officer Commanding) लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला ने बताया कि पाकिस्तान फिर अपनी नापाक हरकतों पर उतर आया है। सेना ने पाकिस्तान की एक नई चाल का पता लगाया है। उन्होंने बताया कि आतंकी अब महिलाओं और बच्चों को अपने काम के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। उनसे हथियार और ड्रग्स की सप्लाई करवाई जा रही है। जबकि उनके जरिए संदेश भी भेजे जा रहे हैं।

सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट

लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला ने कहा कि हमें और सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि ये नया खतरा है, जो आने वाले समय में घातक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है, जिसमें कमी नहीं बरती जा सकती। हाल ही में सेना ने आतंकियों के कई संदेशवाहकों को पकड़ा है। जिन्होंने इस बात का खुलासा किया है।

ये भी पढ़ें: Tamil Nadu में Amit Shah ने किया 2G, 3G और 4G को उखाड़ फेंकने का आह्वान, बोले- ‘किसी धरतीपुत्र को सत्ता दें’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026