---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर के Anantnag में आतंकियों ने दो प्रवासी मजदूरों को मारी गोली, पांच दिन के अंदर दूसरा हमला

Anantnag: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने फिर गोलियां बरसाई हैं। इस घटना में दो प्रवासी मजदूरों की मौत हुई है। पांच दिन के अंदर ये दूसरा हमला है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 19, 2023 12:53 अपराह्न

Anantnag Attack
Follow Us
---Advertisement---

Anantnag: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर टारगेट किलिंग के मामले सामने आने लगे हैं। पिछले कुछ समय से आतंकी लगातार गैर-कश्मीरी लोगों को टारगेट कर निशाना बना रहे हैं। अब इसी कड़ी में दो गैर-कश्मीरी मजदूरों पर गोलियां बरसाई गई हैं।

ये घटना दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग से सामने आई है। जहां, आतंकियों ने दो बाहरी मजदूरों पर फायरिंग की। इस घटना में दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों की हालत अभी स्थिर बनी हुई है।

महाराष्ट्र के रहने वाले हैं दोनों मजदूर

जानकारी के मुताबिक, दोनों मजदूर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और एक ज्वेलरी शॉप पर काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि ये घटना तब हुई जब दोनों अपने घर वापस जा रहे है, तभी कुछ नकाबपोश आतंकियों ने दोनों पर फायरिंग कर दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

आतंकियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। पुलिस लगातार इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। वहीं, स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

पांच दिन के अंदर दूसरा हमला

बता दें कि पांच दिन के अंदर ये दूसरा हमला है। इससे पहले 13 जुलाई को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में भी आतंकियों ने फायरिंग की थी। उस घटना में तीन प्रवासी मजदूर गोली लगने से घायल हो गए थे। तीनों को बाद में अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।

वहीं, बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026