---Advertisement---

CM Shivraj के एक्शन से खिले किसानों के चेहरे, जानें कहां मचा हड़कंप

CM Shivraj Singh Chouhan: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज के एक ही एक्शन से लंबे समय से परेशान हो रहे किसानों के चेहरों पर मुस्कुराहट आ गई। राज्य के 10 हजार से अधिक किसानों को उनकी धान की फसल का भुगतान स्वंय सहायता समूहों, सहकारी समितियों तथा अन्य उत्पादक संगठनों ने लटका रखा था। सीएम ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: फ़रवरी 5, 2023 3:41 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 5, 2023 4:47 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Shivraj Singh Chouhan: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज के एक ही एक्शन से लंबे समय से परेशान हो रहे किसानों के चेहरों पर मुस्कुराहट आ गई। राज्य के 10 हजार से अधिक किसानों को उनकी धान की फसल का भुगतान स्वंय सहायता समूहों, सहकारी समितियों तथा अन्य उत्पादक संगठनों ने लटका रखा था। सीएम की एक समीक्षा बैठक के दौरान इस बात का खुलासा हुआ। इसके बाद नाराज सीएम ने इन किसानों की लंबित राशि का भुगतान न करने वाली संस्थाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दे दिए। जिसके बाद जिम्मेदार समितियों,संगठनों में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ेः धीरेंद्र शास्त्री के गुरु रामभद्राचार्य की भविष्यवाणी का वीडियो हुआ वायरल, PM Modi के बारे में कही ये बड़ी बात

जानें क्यों थे किसान परेशान

सीएम शिवराज आज एक समीक्षा बैठक के दौरान खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 की उपार्जन की समीक्षा की। इस बैठक में विभाग के अधिकारियों द्वारा रखे गये आंकड़ों के अनुसार बताया गया कि प्रदेश के कुल 6,46,279 किसानों से 9427.60 करोड़ रुपए की धान खरीदी गई है। जिनमें से 10319 किसानों का लगभग 214.20 करोड़ रुपए का भुगतान अभी लंबित है। आपको बता दें एमपी में कुल 1542 फसल खरीद केंद्र हैं, जिनमें 31 एफपीओ तथा एफपीसी हैं। 328 स्वंय सहायता समूह हैं तथा 1183 सहकारी समितियां हैं। इन्हीं में से 11 संस्थाओं को खरीद में अनियमितताओं के लिए संदिग्ध मानकर सीएम के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कर दी गई है। सीएम ने कठोर निर्देश देते हुए कहा कि जो किसान अंतिम निर्धारित तारीख तक अपना धान नहीं दे पाए। उन बचे हुए किसानों से भी तुरंत उनका धान खरीदा जाए और जिन किसानों का भुगतान लंबित है, उनका भी तुरंत भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही साथ धान खरीदी में जिन संस्थाओं में अनियमितता पायी जाती है। उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें।

कौन अधिकारी रहे बैठक में शामिल

सीएम की इस समीक्षा बैठक में खाद्य,नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहु लाल सिंह, आयुक्त सहकारिता आलोक सिंह, संचालक खाद्य और नागरिक आपूर्ति दीपक सक्सेना सहित कई अन्य उपस्थित थे।

ये भी पढ़ेः CM Shivraj पर जीतू पटवारी ने बड़ा सियासी हमला करते हुए कहा- ‘4 लाख करोड़ के कर्ज से MP को बनाया बेरोजगार प्रदेश’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026